टी20 वर्ल्ड कप सुपर-8: भारत बनाम साउथ अफ्रीका महामुकाबला, अजेय भारत जारी रखेगा विजय रथ? जानें पिच-मौसम का हाल

टी20 विश्व कप: सुपर-8 में साउथ अफ्रीका से भिड़ेगा भारत, जानें पिच और मौसम का हाल


नई दिल्ली, 21 फरवरी। टी20 विश्व कप 2026 के सुपर-8 राउंड में भारत की भिड़ंत रविवार (22 फरवरी) को साउथ अफ्रीका से होगी। दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाना है। सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में टीम इंडिया अपने विजय रथ को जारी रखने के इरादे से मैदान पर उतरेगी।

भारत और साउथ अफ्रीका ने ग्रुप स्टेज में अपने सभी मैचों को जीतकर सुपर-8 का टिकट हासिल किया है। भारतीय टीम की ओर से ईशान किशन और सूर्यकुमार यादव बल्ले से लगातार दमदार प्रदर्शन कर रहे हैं।

ईशान 4 मैचों में 202 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए 176 रन बना चुके हैं, जबकि सूर्या ने 4 मैचों में कुल 162 रन बनाए हैं। वहीं, गेंदबाजी में वरुण चक्रवर्ती टूर्नामेंट में अब तक बल्लेबाजों के लिए अबूझ पहेली साबित हुए हैं। वरुण 4 मैचों में कुल 9 विकेट निकाल चुके हैं।

दूसरी ओर, साउथ अफ्रीका की ओर से कप्तान एडेन मार्करम इस विश्व कप में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे हैं। वह 4 मैचों में अब तक 187 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए 178 रन बना चुके हैं। हालांकि, टीम अपने गेंदबाजों से भारत के खिलाफ होने वाले मैच में बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद करेगी।

नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम की पिच बल्लेबाजों के लिए मददगार रहती है। अहमदाबाद के इस मैदान पर जमकर चौके-छक्के लगते हैं। नीदरलैंड के खिलाफ इस मैदान पर खेले गए आखिरी मैच में भारतीय टीम स्कोर बोर्ड पर 176 रन लगाने में सफल रही थी। इस ग्राउंड पर पहली पारी का औसतन स्कोर 173 रन रहा है। वहीं, दूसरी इनिंग का एवरेज स्कोर 151 रन है।

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच होने वाले मैच में मौसम पूरी तरह से साफ रहने की संभावना है। अहमदाबाद में बारिश होने की कोई आशंका नहीं है। यानी फैंस को पूरे 40 ओवर का रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता है।

भारतीय टीम: सूर्यकुमार यादव (कप्तान),अक्षर पटेल, संजू सैमसन, अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, ईशान किशन, शिवम दुबे, वाशिंगटन सुंदर, जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, रिंकू सिंह, मोहम्मद सिराज।

साउथ अफ्रीकी टीम: एडेन मार्करम (कप्तान), क्विंटन डी कॉक, देवाल्ड ब्रेविस, डेविड मिलर, मार्को जेनसन, केशव महाराज, कगिसो रबाडा, क्वेना मफाका, लुंगी एनगिडी, जेसन स्मिथ, जॉर्ज लिंडे, कॉर्बिन बॉश, एनरिक नोर्त्जे, ट्रिस्टन स्टब्स, रयान रिकेल्टन।
 
Similar content Most view View more

Latest Replies

Forum statistics

Threads
16,711
Messages
16,748
Members
20
Latest member
7519202689
Back
Top