जनवरी के 'आईसीसी प्लेयर ऑफ द मंथ' की जंग तेज, मिचेल के दो शतकों के बाद सूर्या भी रेस में

जनवरी के लिए 'आईसीसी प्लेयर ऑफ द मंथ' नामित, भारतीय कप्तान भी लिस्ट में शामिल


दुबई, 21 फरवरी। इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (आईसीसी) ने डेरिल मिचेल, जो रूट और सूर्यकुमार यादव को जनवरी के लिए 'मेंस प्लेयर ऑफ द मंथ' के दावेदारों के तौर पर चुना है। जनवरी माह में इन क्रिकेटर्स ने अपने शानदार प्रदर्शन से सभी का ध्यान खींचा था।

न्यूजीलैंड के स्टार डेरिल मिचेल ने साल की शानदार शुरुआत करते हुए टीम को भारत के खिलाफ वनडे सीरीज में 2-1 से जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी। इस ऑलराउंडर ने दूसरे और तीसरे मैच में शतक लगाए थे, जिससे न्यूजीलैंड ने सीरीज में 0-1 पिछड़ने के बाद शानदार वापसी की।

डेरिल मिचेल ने भारत के खिलाफ 176 की औसत से 352 रन बनाए। इस शानदार प्रदर्शन के लिए उन्हें 'प्लेयर ऑफ द सीरीज' का अवॉर्ड मिला। उन्होंने आईसीसी रैंकिंग में टॉप बल्लेबाज बनने का गौरव भी हासिल किया। इसके अलावा, उन्होंने भारत के खिलाफ पांच मुकाबलों की टी20 सीरीज में 186.56 की स्ट्राइक रेट से 125 रन बनाए।

जो रूट ने तीन मुकाबलों की वनडे सीरीज में श्रीलंका के खिलाफ इंग्लैंड की वापसी वाली जीत में अहम भूमिका निभाई। जो रूट ने पहले मैच में 61 रन बनाए, दूसरे मैच में 75 रन का योगदान दिया, जबकि फाइनल मैच में नाबाद 111 रन बनाए। उनके इस शानदार प्रदर्शन की बदौलत इंग्लैंड को सीरीज में 0-1 से पिछड़ने के बाद 2-1 से जीत हासिल करने में मदद मिली। उन्हें 'प्लेयर ऑफ द सीरीज' चुना गया, उन्होंने 242 रन बनाए और दो विकेट लिए।

रूट ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एशेज 2025/26 सीरीज में भी अपनी चमक बिखेरी थी। हालांकि, मेजबान टीम ने आखिरकार 4-1 से सीरीज जीत ली, लेकिन सिडनी टेस्ट की पहली पारी में रूट ने 160 रन की पारी खेलकर अपनी काबिलियत दिखाई थी।

वहीं, सूर्यकुमार यादव ने आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 से ठीक पहले न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच मुकाबलों की टी20 सीरीज में शानदार प्रदर्शन किया। इस सीरीज में सूर्या ने तीन अर्धशतक लगाए थे, जिससे भारत को टी20 सीरीज में 4-1 से जीत मिली। 5 मैचों की इस सीरीज में 196.74 के स्ट्राइक रेट से कुल 242 रन बनाने वाले सूर्यकुमार यादव को 'प्लेयर ऑफ द सीरीज' चुना गया था।

दूसरे मुकाबले में सूर्यकुमार ने नाबाद 82 रन बनाए थे, जिससे भारत ने सिर्फ 15.2 ओवर में न्यूजीलैंड के 208 रन के स्कोर को पार कर लिया। यह खेल के सबसे छोटे फॉर्मेट में भारत का दूसरा सबसे बड़ा सफल चेज था।
 

Latest Replies

Trending Content

Forum statistics

Threads
9,169
Messages
9,204
Members
19
Latest member
Jessantict5434
Back
Top