अनुराग ठाकुर का ऐलान: कांग्रेस ने हिमाचल को कर्ज में डुबोया, भ्रष्ट चेहरा होगा बेनकाब, अब बख्शेंगे नहीं

हिमाचल को कर्ज में डुबोने वाली कांग्रेस को छोड़ेंगे नहीं: अनुराग ठाकुर


हमीरपुर, 21 फरवरी। भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर ने हिमाचल प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रदेश को कर्ज में डुबोने वाली कांग्रेस पार्टी को छोड़ेंगे नहीं। इस सरकार ने जनता से जो भी वादे किए, वे पूरे नहीं किए हैं। जनता ने मन बना लिया है कि यहां से कांग्रेस की सरकार को हटाना है।

भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर शनिवार को हमीरपुर के एक कार्यक्रम में पहुंचे, जहां उन्होंने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि कार्यक्रम में मेयर और पुराने मेयर के साथ-साथ दूसरे मेंबर भी शामिल हुए। इवेंट के दौरान भ्रष्ट और नाकाबिल राज्य सरकार को बेनकाब करने का वादा किया गया, जिसने हिमाचल प्रदेश पर कर्ज का बोझ डाला है, विकास को रोका है, कर्मचारियों, महिलाओं और युवाओं का शोषण किया है, और जिम्मेदारी दूसरों पर डालती रहती है। उनका चेहरा बेनकाब करेंगे। जो गारंटी कांग्रेस ने दी थी, वह तीन साल में एक भी पूरी नहीं हो पाई है।

उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश को कर्ज में डुबोने वाली भ्रष्ट व निक्कमी कांग्रेस सरकार को जड़ से उखाड़ने का प्रण अब देवभूमि की जनता ने ले लिया है। कांग्रेस ने सत्ता में रहते हुए गरीब की भलाई की बजाए खुद मलाई खाने पर ज्यादा ध्यान रखा।

एआई समिट में इंडियन यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं द्वारा किए गए प्रदर्शन पर अनुराग ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस ने राजनीति नहीं की, बल्कि राष्ट्र का विरोध किया है और पीएम मोदी के खिलाफ अभद्र टिप्पणी की है। इन्होंने लोकतंत्र के नियमों का उल्लंघन किया। ये मोदी विरोधी हैं या अब भारत विरोधी भी हो गए हैं। भारत तेजी से चौथी बड़ी अर्थव्यवस्था बना है, तो राहुल गांधी उसे 'डेड इकोनॉमी' कहते हैं। कांग्रेस अंतर्राष्ट्रीय मंच पर भारत को बदनाम कर रही है। यह किस तरह की राजनीति है? राहुल गांधी प्रधानमंत्री मोदी का विरोध करते-करते भारत का विरोध करने लगे हैं।

भाजपा सांसद ने कहा कि मैं कांग्रेस से सवाल पूछना चाहता हूं कि क्या वे नहीं चाहते हैं कि भारत में निवेश हो, युवाओं को ज्यादा से ज्यादा रोजगार के अवसर मिलें, और एआई के क्षेत्र में भारत के युवाओं के लिए नए आयाम स्थापित हों। क्या कांग्रेस पार्टी ऐसा नहीं चाहती है? भाजपा को नीचा दिखाते-दिखाते भारत को नीचा दिखाने लगे हैं। यह दुर्भाग्यपूर्ण है और इसके लिए राहुल गांधी को माफी मांगनी चाहिए।
 
Similar content Most view View more

Latest Replies

Trending Content

Forum statistics

Threads
16,711
Messages
16,748
Members
20
Latest member
7519202689
Back
Top