रोहित पवार ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, डीजीसीए की भूमिका पर उठाए सवाल

रोहित पवार ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, डीजीसीए की भूमिका पर उठाए सवाल


नई दिल्ली, 21 फरवरी। अजित पवार के प्लेन क्रैश मामले की जांच को लेकर एनसीपी (एसपी) विधायक रोहित पवार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखा है।

रोहित पवार ने केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू पर गंभीर आरोप लगाए और मामले की स्वतंत्र जांच की मांग की है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर कहा कि वीएसआर कंपनी और मंत्री के बीच कथित संबंधों की निष्पक्ष जांच कराई जानी चाहिए।

उन्होंने पत्र में लिखा कि जब तक जांच पूरी नहीं हो जाती, तब तक राम मोहन नायडू को पद से इस्तीफा लेने के लिए कहा जाना चाहिए। उनका कहना है कि इससे जांच प्रक्रिया पर किसी भी प्रकार का प्रभाव या हस्तक्षेप नहीं होगा और यह भी स्पष्ट हो सकेगा कि वीएसआर से जुड़े मामलों में नागरिक उड्डयन महानिदेशालय यानी डीजीसीए किसी तरह प्रभावित हुआ या नहीं।

रोहित पवार ने पत्र में यह भी जिक्र किया कि प्रधानमंत्री ने हमेशा वरिष्ठ नेता अजित पवार के योगदान का सम्मान किया है, इसलिए इस संवेदनशील मामले में पारदर्शिता बनाए रखना जरूरी है। उन्होंने इस पत्र की प्रति केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को भी भेजी है।

इस बीच दिल्ली में रोहित पवार ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि यदि वीएसआर कंपनी इस मामले में जिम्मेदार पाई जाती है तो उसे संरक्षण देने या समर्थन करने वाले लोग भी साजिश का हिस्सा हो सकते हैं। उन्होंने दावा किया कि इस कंपनी के पीछे बेहद प्रभावशाली लोग हैं, जिनमें डीजीसीए के कुछ वरिष्ठ अधिकारी भी शामिल बताए जा रहे हैं।

रोहित पवार के पत्र लिखे जाने के बाद मामले की निष्पक्ष जांच को लेकर बहस और तेज होती दिखाई दे रही है। बता दें कि अजित पवार की बारामती विमान हादसे में मौत हो गई थी।
 

Similar threads

Latest Replies

Trending Content

Forum statistics

Threads
9,109
Messages
9,144
Members
19
Latest member
Jessantict5434
Back
Top