एआई समिट में यूथ कांग्रेस का प्रदर्शन: डिप्टी सीएम विजय शर्मा भड़के, बोले- 'शर्टलेस नहीं, शेमलेस था; देश का अपमान'

‘यह शर्टलेस नहीं, शेमलेस प्रदर्शन था’, एआई समिट में यूथ कांग्रेस के प्रदर्शन पर बोले डिप्टी सीएम विजय शर्मा


रायपुर, 21 फरवरी। छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने एआई समिट में यूथ कांग्रेस के प्रदर्शन पर कहा कि यह शर्टलेस नहीं, बल्कि शेमलेस प्रदर्शन था।

डिप्टी सीएम ने रायपुर में मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि अगर उन्हें लगता है कि किसी बड़ी प्रक्रिया में कोई त्रुटि हुई है तो किसी मंत्री या संबंधित व्यक्ति का घेराव करना समझ में आता है, लेकिन जहां कई देशों के लोग आए हों, वहां इस तरह का प्रदर्शन करना क्या दर्शाता है? आप किसी मार्ग से निकल रहे हों और वहां सुंदर पर्वत, झील और झरने हों, लेकिन एक कोने में गंदी नाली में कीड़ा पड़ा हो तो आप क्या देखेंगे? मैं उनसे यही पूछना चाहता हूं कि इतने बड़े सेमिनार में यदि किसी एक संस्था ने गड़बड़ी की भी हो तो उसके बाद सभी मेहमानों के सामने इस तरह का प्रदर्शन करना शर्मनाक है, धिक्कार है, ऐसा नहीं होना चाहिए। देश और समाज के हित में इस प्रकार की राजनीति उचित नहीं है। अगर आप हर जगह राजनीति करना चाहेंगे तो यह गलत है।

डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने कहा कि एसआईआर आवश्यक था। मतदाता सूची में जो गड़बड़ियां होती हैं, उन्हें दुरुस्त करने की यह प्रक्रिया है। यह नियमित तौर पर होना ही चाहिए। लंबे समय बाद अब यह हुआ है। जो लोग अब यहां नहीं रहते, उनके नाम भी मतदाता सूची में थे। कई लोगों के नाम दो-दो, तीन-तीन जगह दर्ज थे। एक व्यक्ति का नाम एक ही स्थान पर होना चाहिए। अगर कोई घुसपैठिया है, जो यहां का नहीं है। 2003 में जिसके माता-पिता या परिवार का कोई रिकॉर्ड नहीं है तो ऐसे लोगों के नाम भी हटने चाहिए। एसआईआर की प्रक्रिया सही दिशा में हो रही है। आज अंतिम प्रकाशन है और मुझे उम्मीद है कि सब कुछ अच्छा होगा।

बजट सत्र का जिक्र करते हुए डिप्टी सीएम ने कहा कि 23 फरवरी से विधानसभा सत्र प्रारंभ होगा और 24 फरवरी को सदन में बजट प्रस्तुत किया जाएगा। इस संबंध में तैयारियां चल रही हैं। धर्मांतरण संबंधी विधेयक पर भी चर्चा जारी है। संभव है कि वह भी सत्र के दौरान सदन में प्रस्तुत किया जाए।
 
Similar content Most view View more

Latest Replies

Forum statistics

Threads
16,711
Messages
16,748
Members
20
Latest member
7519202689
Back
Top