रोमांटिक कॉमेडी-ड्रामा फिल्म 'ड्रैगन' के एक साल पूरे, अभिनेत्री कयादू लोहार ने पुरानी यादें साझा कर जताया आभार

रोमांटिक कॉमेडी-ड्रामा फिल्म 'ड्रैगन' के एक साल पूरे, अभिनेत्री कयादू लोहार ने पुरानी यादें साझा कर जताया आभार


मुंबई, 21 फरवरी। साउथ सिनेमा अक्सर अपनी फिल्मों के जरिए दर्शकों का दिल जीतने में कोई कमी नहीं छोड़ता है। उनकी फिल्मों की स्टोरीलाइन और कलाकारों का काम दर्शकों को बहुत आकर्षित करता है। इसी कड़ी में तमिल सिनेमा की रोमांटिक कॉमेडी-ड्रामा फिल्म 'ड्रैगन' एक ऐसी फिल्म थी, जिसने दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई थी।

फिल्म ने शनिवार को अपनी रिलीज के 1 साल पूरे कर लिए हैं।

फरवरी में रिलीज हुई मूलरूप से तमिल भाषा की इस फिल्म ने काफी अच्छा कलेक्शन किया था। फिल्म में प्रदीप रंगनाथन, अनुपमा परमेश्वरन, कयादू लोहार और मैस्किन मुख्य भूमिका में थे।

निर्देशक अश्वथ मरिमुथु ने इस फिल्म को बनाया था, जिसमें प्रदीप ने कहानी भी लिखी थी। यह एक कमिंग-ऑफ-एज स्टोरी है, जो ब्रेकअप, दोस्ती, प्यार और करियर की चुनौतियों को मजेदार और भावुक तरीके से दिखाती है।

फिल्म के एक साल पूरे होने पर अभिनेत्री कयादू ने इंस्टाग्राम पर खुशी जाहिर की। उन्होंने फिल्म के सेट से कुछ पुरानी तस्वीरें शेयर कीं। उन्होंने लिखा, "ड्रेगन को रिलीज हुए 1 साल पूरा हो गया है। यही वो सफर है, जहां से सब कुछ शुरू हुआ था। मुझे अपने दिल में जगह देने और इतने प्यार से अपनाने के लिए आप सभी का धन्यवाद। पल्लवी हमेशा मेरे लिए खास रहेगी। बहुत-बहुत धन्यवाद और ढेर सारी बधाई।"

फिल्म को दर्शकों ने काफी सराहा था। वहीं, अभिनेत्री कयादू लोहार के लिए यह फिल्म उनके करियर का बड़ा ब्रेक साबित हुई थी। तमिल सिनेमा में उनका डेब्यू इसी फिल्म से हुआ था। अश्वथ मरिमुथु द्वारा निर्देशित इस रोमांटिक कॉमेडी में प्रदीप रंगनाथन लीड रोल में थे और कयादू लोहार और अनुपमा परमेश्वरन भी अहम रोल में नजर आए थे।

यह फिल्म राघवन की कहानी है, जिसका स्कूल में ब्रेकअप हो जाता है। दिल टूटने के कारण वह पढ़ाई छोड़कर प्यार और ताकत की कमी को पूरा करने के लिए वित्तीय धोखाधड़ी की खतरनाक दुनिया में उतर जाता है। फिर, धीरे-धीरे वह अपने नियंत्रण से बाहर हो जाता है।
 

Trending Content

Forum statistics

Threads
9,095
Messages
9,130
Members
19
Latest member
Jessantict5434
Back
Top