पैन-आईआईटी समिट: 'एम्बेसडर बिहार' आदित्य सिंह ने चिराग-दिलीप से की भेंट, बिहार के विजन पर बात

पैन-आईआईटी ग्लोबल लीडरशिप समिट के 'एम्बेसडर बिहार' आदित्य सिंह ने चिराग पासवान और दिलीप जायसवाल से की मुलाकात


पटना, 21 फरवरी। पैन-आईआईटी ग्लोबल लीडरशिप समिट 2026' के एम्बेसडर बिहार आदित्य सिंह सुदर्शन ने केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान और बिहार के उद्योग मंत्री दिलीप जायसवाल से मिलकर इस समिट में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया।

आदित्य सिंह सुदर्शन ने पटना में बिहार के उद्योग एवं सड़क विकास मंत्री दिलीप जायसवाल से मुलाकात की। सुदर्शन ने जायसवाल के विजन की सराहना करते हुए उन्हें दूरदर्शी नेता बताया और कहा कि उनकी नीतियां बिहार को बहुत जल्द देश की औद्योगिक राजधानी बना देंगी। मंत्री दिलीप जायसवाल ने सुदर्शन के प्रयासों की सराहना करते हुए बिहार के प्रति हर विकसित मानसिकता और प्रगतिशील सोच का समर्थन करने की बात कही। उन्होंने इस शिखर सम्मेलन की सफलता के लिए उन्हें शुभकामनाएं भी दी।

इससे पहले आदित्य सिंह ने केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान से मुलाकात की और उन्हें भी 20-21 जून 2026 को 'यशोभूमि', नई दिल्ली में होने वाले पैन-आईआईटी ग्लोबल लीडरशिप समिट 2026 के लिए आमंत्रित किया। उन्होंने कहा कि पासवान देश के असली यूथ आइकॉन और एक दूरदर्शी नेता हैं। उनकी प्रगतिशील मानसिकता और नई सोच के कारण ही बिहार अब कभी नहीं रुकेगा। वह न केवल बिहार, बल्कि पूरे देश के युवाओं के लिए एक नई उम्मीद और प्रेरणा हैं।

आदित्य सिंह सुदर्शन ने नई दिल्ली और पटना में देश के शीर्ष राजनेताओं से मुलाकात कर आगामी 'पैन-आईआईटी ग्लोबल लीडरशिप समिट 2026' के लिए उन्हें आमंत्रित कर रहे हैं। बता दें कि पैन आईआईटी ग्लोबल लीडरशिप समिट 2026 का आयोजन आगामी 20–21 जून 2026 को नई दिल्ली में होने जा रहा है।

यह प्रतिष्ठित आयोजन देश–विदेश के प्रमुख आईआईटी गणों को एक साझा मंच पर एकत्र करेगा, जिससे भारत को वैश्विक नेतृत्व के क्षेत्र में और अधिक सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल मानी जा रही है।

इस समिट में विश्व के 40 से अधिक देशों के शीर्ष राजनयिक हिस्सा लेंगे। सुदर्शन बिहार के साथ उनके देशों के मजबूत राजनयिक और व्यापारिक संबंध स्थापित करने की दिशा में कार्य करेंगे। इस समिट के लिए सामाजिक सरोकार रखने वाले आदित्य सिंह सुदर्शन को बिहार का एम्बेसडर बनाया गया है। वे एक राजनयिक चेहरा नहीं हैं, बल्कि एक सफल उद्यमी भी हैं।
 

Similar threads

Trending Content

Forum statistics

Threads
8,955
Messages
8,987
Members
19
Latest member
Jessantict5434
Back
Top