टी20 वर्ल्ड कप: अभिषेक की असफलता बनी चुनौती, क्या संजू सैमसन दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ संभालेंगे ओपनिंग?

टी20 वर्ल्ड कप: संजू सैमसन को नेट्स में अभिषेक शर्मा ने कराई गेंदबाजी, दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मिल सकता है मौका


अहमदाबाद, 21 फरवरी। भारतीय क्रिकेट टीम रविवार को सुपर-8 के अपने पहले मैच में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में उतरेगी। ग्रुप स्टेज में शीर्ष पर रहते हुए सुपर-8 के लिए क्वालीफाई करने वाली भारतीय टीम के लिए सलामी बल्लेबाजी चिंता का विषय रही है। भारतीय टीम इस समस्या के समाधान के लिए दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ एक बार फिर संजू सैमसन को मौका दे सकती है।

विश्व कप से पहले भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा प्रचंड फॉर्म में चल रहे थे। वह टी20 की रैंकिंग में अभी भी नंबर वन बल्लेबाज हैं। विश्व कप में अभिषेक की शुरुआत बेहद निराशाजनक रही है। वह अब तक तीन मैच खेले हैं और तीनों ही मैचों में बिना खाता खोले आउट हुए हैं। उनकी असफलता ने टीम इंडिया की परेशानी बढ़ा दी है।

लगातार असफलता के शिकार अभिषेक शर्मा का आत्मविश्वास डगमगाया है। ऐसे में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मैच में भारतीय टीम एक बार फिर से अभिषेक की जगह विकेटकीपर संजू सैमसन को ईशान किशन के साथ ओपनिंग जोड़ीदार बना सकती है।

शुक्रवार की शाम को कृत्रिम रोशनी में आयोजित अभ्यास सत्र में संजू सैमसन को लंबे समय तक बल्लेबाजी का अभ्यास करते हुए देखा गया। सैमसन ने तेज गेंदबाजी और स्पिनर दोनों के खिलाफ लंबे समय तक बल्लेबाजी की और इस दौरान अच्छे टच में दिखे।

हेड कोच गौतम गंभीर ने अभिषेक शर्मा से अभ्यास सत्र के दौरान लंबी बातचीत की। इसके बाद वह सैमसन को गेंदबाजी करते हुए नजर आए। इसके बाद यह अंदाजा लगाया जा रहा है कि सैमसन अगले मैच में भारतीय प्लेइंग इलेवन का हिस्सा हो सकते हैं।

भारतीय टीम में बाएं हाथ के बल्लेबाजों की संख्या भी ज्यादा है, जिसका फायदा विपक्षी टीमों को हो रहा है। इस वजह से भी सैमसन को मौका दिया जा सकता है।

नामीबिया के खिलाफ विश्व कप में एकमात्र मैच खेलने वाले सैमसन ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 5 टी20 मैचों में 2 शतक की बदौलत 190 से ऊपर की स्ट्राइक रेट से 253 रन बनाए हैं।
 
Similar content Most view View more

Latest Replies

Trending Content

Forum statistics

Threads
16,711
Messages
16,748
Members
20
Latest member
7519202689
Back
Top