सुपरस्टार खेसारी का नया होली गाना 'होली बाद आके' मचाएगा गर्दा! मोशन पोस्टर ने बढ़ाया पारा, कल सुबह बजेगा धमाका

होली से पहले रिलीज होगा खेसारी का नया गाना 'होली बाद आके', मोशन पोस्टर ने बढ़ाया पारा


मुंबई, 21 फरवरी। होली का त्योहार भोजपुरी गानों के बिना अधूरा सा लगता है, जैसे मिठाई तो हो, लेकिन उनमें मिठास न हो। यह पर्व जैसे नजदीक आ रहा है, भोजपुरी के गाने भी रिलीज होने लगे हैं। ऐसे में लोकप्रिय अभिनेता और गायक खेसारी लाल यादव पीछे कैसे रह सकते हैं।

जल्द ही उनका नया होली सॉन्ग 'होली बाद आके' रिलीज होने वाला है। शनिवार को अभिनेता ने गाने की रिलीज की जानकारी देते हुए इसका मोशन पोस्टर जारी कर दिया। उन्होंने मोशन पोस्टर अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया।

उन्होंने लिखा, "जब रंग और भावनाएं मिलती हैं, तो जश्न और भी रंगीन हो जाता है। गाना 'होली बाद आके' रविवार सुबह 7:45 बजे रिलीज होगा।"

खेसारी का पोस्ट शेयर करने के बाद फैंस की प्रतिक्रिया आनी शुरू हो गई है। वे गाने के रिलीज का इंतजार कर रहे हैं। खेसारी के होली गाने हमेशा धमाल मचाते हैं। उनका स्टाइल, आवाज, और एनर्जी होली के रंगों में चार चांद लगा देती है।

अभिनेता के गाने और फिल्में हमेशा ट्रेंडिंग लिस्ट पर रहते हैं। उनके गाने रिलीज होते ही ट्रेंड सेट करने लगते हैं। जल्द ही अभिनेता बहुप्रतीक्षित फिल्म अग्निपरीक्षा रिलीज करेंगे। फिल्म का ट्रेलर जारी कर दिया गया है, जिसमें एक्शन और रोमांस का तड़का देखने को मिलेगा।

लाल बाबू पंडित द्वारा निर्देशित फिल्म के प्रोड्यूसर सुरिंदर यादव हैं। फिल्म में खेसारी के अलावा, आकांक्षा और नीलम मुख्य भूमिका में हैं। इसके अलावा फिल्म में, सुशील सिंह, प्रकाश जैस, सोनू पांडे, रितु चौहान, विनोद मिश्रा, सोनिया मिश्रा, महेश आचार्य, प्रियंका सोनी और दीपक सिन्हा जैसे कलाकार भी अहम भूमिका में नजर आएंगे। इससे पहले फिल्म के गाने रिलीज किए जा चुके हैं, जिसे देखकर फैंस इसको लेकर और भी ज्यादा उत्साहित हैं। हालांकि, मेकर्स ने इसकी रिलीज डेट को लेकर घोषणा नहीं की है।

हालांकि, इस समय अभिनेता का ध्यान होली पर है, जिसमें वे गाने रिलीज करके अपने फैंस को नचाने के लिए तैयार हैं।
 
Similar content Most view View more

Latest Replies

Forum statistics

Threads
16,711
Messages
16,748
Members
20
Latest member
7519202689
Back
Top