लाउडस्पीकर विवाद: आचार्य प्रमोद कृष्णम का कमाल अख्तर पर तीखा हमला, बोले- इन्हें इस्लाम की जानकारी नहीं

लाउडस्पीकर विवाद पर बोले आचार्य प्रमोद कृष्णम, कमला अख्तर को इस्लाम की जानकारी नहीं


मुरादाबाद, 20 फरवरी। कल्कि पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम ने मुरादाबाद पहुंचकर समाजवादी पार्टी (सपा) के विधायक और पूर्व कैबिनेट मंत्री कमाल अख्तर पर तीखा हमला बोला। उन्होंने रमजान के महीने में मस्जिदों पर लाउडस्पीकर के इस्तेमाल को लेकर उठे विवाद पर कमाल अख्तर की आलोचना की और कहा कि उन्हें इस्लाम की सही जानकारी नहीं है।

आचार्य प्रमोद ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा, "कमाल अख्तर को इस्लाम की जानकारी नहीं है, उनकी तबीयत अच्छी होनी चाहिए और इस्लाम को स्टडी करना चाहिए। इस्लाम किसी को तकलीफ पहुंचाने की इजाजत नहीं देता। रमजान मोहब्बत और इबादत का महीना है, पैगंबर की हदीसों को गौर से पढ़ना चाहिए। रमजान इबादत और नियत का मसला है, लाउडस्पीकर का नहीं।"

आचार्य प्रमोद कृष्णम ने सपा पर आरोप लगाया कि पार्टी इस्लाम के कंधे पर सियासत कर रही है और इस्लाम को छोटा करने की कोशिश कर रही है। उन्होंने कहा, "समाजवादी पार्टी इस्लाम का इस्तेमाल करके सियासत न करे, इस्लाम को छोटा करने की कोशिश न करे। 2027 के चुनाव में मुसलमानों को गुमराह करने की कोशिश करना गलत है। वो सियासत करें लेकिन दीन का नाम लेकर नहीं।"

उन्होंने योगी आदित्यनाथ सरकार के फैसले को उत्तर प्रदेश के हित में बताया, लेकिन कमाल अख्तर, अखिलेश यादव और राहुल गांधी पर आरोप लगाया कि वे नए फितने पैदा करना चाहते हैं।

आचार्य प्रमोद ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि उनके पास कोई मुद्दा नहीं बचा है। वे मुसलमानों को हिंदुस्तानी बनने से रोकना चाहते हैं और उन्हें अलग-थलग करके राजनीतिक रोटियां सेंकना चाहते हैं। उन्होंने कहा, "हिंदुस्तान का मुसलमान वतनपरस्त है, लेकिन विपक्ष के नेता मुसलमानों को बदनाम कर रहे हैं। कानून कुछ कहता है और ये उन्हें गलत रास्ते पर ले जाकर गुमराह करने की कोशिश कर रहे हैं। हमारे सभी मुस्लिम भाई-बहनों को चाहिए कि इस महीने इबादत करें, सियासत का नहीं। अखिलेश यादव, राहुल गांधी और लेफ्ट पार्टियां अपनी राजनीतिक रोटियां सेंक रही हैं।"

इसके अलावा, आचार्य प्रमोद कृष्णम ने भारत एआई इम्पैक्ट समिट 2026 में कांग्रेस यूथ के कथित प्रदर्शन पर कांग्रेस को घेरा। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर पोस्ट करते हुए लिखा, "नंगों को 'नंगा' होने की क्या जरूरत है? देश को 'बदनाम' करने का कोई मौका मत छोड़ना, राहुल गांधी। अगर गलगोटिया यूनिवर्सिटी कांड की उच्च स्तरीय जांच हो जाए तो इसमें भी टुकड़े-टुकड़े गैंग का ही हाथ निकलेगा।"
 

Similar threads

Trending Content

Forum statistics

Threads
9,095
Messages
9,130
Members
19
Latest member
Jessantict5434
Back
Top