क्रिकेटर राहुल चाहर ने पत्नी ईशानी से लिया तलाक, बोले- 'कुछ रिश्ते हमेशा के लिए नहीं होते, बहुत कीमत चुकाई'

'कुछ रिश्ते हमेशा के लिए नहीं होते', राहुल चाहर ने पत्नी ईशानी जौहर से तलाक की घोषणा की


नई दिल्ली, 20 फरवरी। भारतीय क्रिकेट टीम से बाहर चल रहे लेग स्पिनर राहुल चाहर का उनकी पत्नी ईशानी जौहर के साथ तलाक हो गया है। राहुल ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए एक लंबा पोस्ट साझा करते हुए तलाक की पुष्टि की है।

राहुल ने लिखा है, "मैंने कम उम्र में शादी कर ली थी, इससे पहले कि मैं खुद को, अपनी कीमत को, या उस जिंदगी को पूरी तरह समझ पाता जिसे मैं सच में बनाना चाहता था। इसके बाद सालों तक ऐसे सबक मिले जिनकी मैंने कभी उम्मीद नहीं की थी। पिछले पंद्रह महीने कोर्ट-कचहरी में बिताए। सब्र, हिम्मत, और वह ताकत सीखी जो कुछ लोगों को सच में चाहिए होती है।"

उन्होंने लिखा, "सही कानूनी प्रक्रिया के बाद आज, मेरी जिंदगी का वह अध्याय आधिकारिक रूप से समाप्त हो रहा है। मेरे उस फैसले से मामला सुलझ गया है जिसकी बहुत कीमत चुकानी पड़ी, जिससे मेरी जिंदगी का यह अध्याय खत्म हो गया। मैं इस अध्याय को गुस्से या पछतावे से नहीं, बल्कि साफ-साफ खत्म कर रहा हूं।"

राहुल ने लिखा, "कुछ रिश्ते हमेशा के लिए नहीं होते। वे हमें जगाने, सिखाने और बदलने के लिए होते हैं। मैं आगे ज्यादा समझदार, खुद के प्रति ज्यादा सजग और उस जिंदगी की तरफ आगे बढ़ रहा हूं जिसे मैं बनाने की हकदार हूं। कुछ समाप्त नहीं हो रहा। मैं खुद से वादा करता हूं कि यहां से मैं जो कुछ भी बनाऊंगा वह आत्म-सम्मान, शांति और बेहतर चुनाव पर आधारित होगा। मैं आगे कोई कड़वाहट नहीं, सिर्फ सबक, सम्मान और फिर से शुरू करने की हिम्मत लेकर चलता हूं।"

राहुल चाहर और ईशानी जौहर की शादी नौ मार्च साल 2022 में हुई थी। दोनों ने गोवा में डेस्टिनेशन वेडिंग की थी। इनका रिश्ता करीब साढ़े तीन साल तक चला।

26 साल के राहुल चाहर ने भारत के लिए 2019 में टी20 और 2021 में वनडे में डेब्यू किया था। 1 वनडे में 3 और 6 टी20 में उनके नाम 7 विकेट दर्ज हैं। राहुल ने भारत के लिए आखिरी मैच 2021 में खेला था। आईपीएल में वह लगातार खेलते हैं। आईपीएल में राहुल सीएसके का हिस्सा हैं।
 

Similar threads

Trending Content

Forum statistics

Threads
8,849
Messages
8,881
Members
19
Latest member
Jessantict5434
Back
Top