बंगाल की जनता में विश्वास पैदा नहीं कर पाया चुनाव आयोग: शुभंकर सरकार

बंगाल की जनता में विश्वास पैदा नहीं कर पाया चुनाव आयोग: शुभंकर सरकार


कोलकाता, 20 फरवरी। पश्चिम बंगाल में एसआईआर को लेकर कांग्रेस नेता शुभंकर सरकार ने चुनाव आयोग पर सवाल खड़े किए। उन्होंने कहा कि एसआईआर के जरिए चुनाव आयोग जनता में विश्वास पैदा नहीं कर पाई।

बंगाल में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस और भाजपा सरकार बनाने का दावा कर रही है, वहीं टीएमसी नेताओं की ओर से भी दावा किया जा रहा है कि उनकी सरकार दोबारा सत्ता में आएगी।

कोलकाता में आईएएनएस से बातचीत में कांग्रेस नेता शुभंकर सरकार ने कहा कि बंगाल में हालात दिन-ब-दिन बिगड़ते जा रहे हैं। जब किसी असली वोटर का नाम हटाया जा रहा है, तो डर का माहौल बन रहा है। वहीं, टीएमसी ने कहा था कि एसआईआर की इजाजत नहीं दी जाएगी। हमने पहले ही कहा था कि एसआईआर की इजाज़त दी जानी चाहिए, लेकिन यह संविधान के हिसाब से होना चाहिए। जिस तरह से एसआईआर कराया जा रहा है, यह संविधान के हिसाब से नहीं था। चुनाव आयोग ने अपने टर्म एंड कंडीशन बदले, बीएलओ को परीक्षण नहीं दिया है, इसीलिए आत्महत्याएं जैसी चीजें सामने आईं।

उन्होंने कहा कि कुल मिलाकर कांग्रेस की सोच चुनावों के ज़रिए तृणमूल कांग्रेस को सत्ता से हटाना होगा, भाजपा को सत्ता से दूर रखना होगा और कांग्रेस का अच्छा शासन बंगाल में वापस लाना होगा।

केरल का जिक्र करते हुए कांग्रेस नेता ने कहा कि मुझे दो-तीन बातें कहनी हैं। एक बात मैं कह सकता हूं कि आने वाले दिनों में केरल में कांग्रेस सरकार बनाएगी। कांग्रेस पूरे देश में आगे बढ़ेगी, क्योंकि हमारी पार्टी में लोकतंत्र है, इसीलिए हम कुछ कह रहे हैं।

हाल ही में कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता गुलाम अहमद मीर ने कहा था कि प्रदेश की 294 विधानसभा सीटों पर कांग्रेस अपने उम्मीदवार उतारेगी। गुलाम अहमद मीर ने कहा था कि कांग्रेस टीएमसी के साथ मिलकर चुनाव में नहीं लड़ेगी। उन्होंने कहा कि बंगाल चुनाव को लेकर कांग्रेस पार्टी की पूरी तैयारी है। हमारा मेनिफेस्टो भी आखिरी चरण में है। अगले सप्ताह से 10 दिन के भीतर मेनिफेस्टो पूरी तरह तैयार हो जाएगा। हमारा मेनिफेस्टो बंगाल की जनता से बातचीत करके, उनकी समस्याओं और मांगों को ध्यान में रखकर तैयार किया जा रहा है।
 
Similar content Most view View more

Latest Replies

Forum statistics

Threads
16,711
Messages
16,748
Members
20
Latest member
7519202689
Back
Top