महिला एशिया कप 'ए' राइजिंग स्टार्स: पाकिस्तान का सपना चकनाचूर! फाइनल में भारत से भिड़ेगा बांग्लादेश

महिला एशिया कप 'ए' राइजिंग स्टार्स: भारत और बांग्लादेश के बीच होगा फाइनल, पाकिस्तान का टूटा सपना


बैंकॉक, 20 फरवरी। बांग्लादेश 'ए' ने महिला एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026 के फाइनल का टिकट कटा लिया है। टेर्डथाई क्रिकेट ग्राउंड पर शुक्रवार को खेले गए दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में बांग्लादेश 'ए' ने पाकिस्तान 'ए' को 54 रनों से हरा दिया। इस हार के साथ ही पाकिस्तान का फाइनल खेलने और खिताब जीतने का सपना टूट गया। फाइनल में बांग्लादेश की भिड़ंत भारतीय टीम के साथ 22 फरवरी को होगी।

टॉस गंवाने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी बांग्लादेश की शुरुआत खराब रही। टीम ने नियमित अंतराल पर विकेट गंवाए। पूरी टीम सिर्फ 110 रन पर सिमट गई। बांग्लादेश के लिए कप्तान फहीमा खातून ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 32 गेंदों में 40 रनों की दमदार पारी खेली। अपनी पारी के दौरान फहीमा ने 5 चौके जमाए। उन्हें दूसरे छोर से बाकी बल्लेबाजों का साथ नहीं मिल सका। शर्मिन सुल्ताना ने 15 रनों का योगदान दिया, जबकि शमिमा ने 13 रन बनाए।

गेंदबाजी में पाकिस्तान की ओर से कप्तान हफ्सा खालिद ने 4 ओवर में सिर्फ 25 रन देकर 2 विकेट लिए।

111 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तान टीम का बल्लेबाजी क्रम ताश के पत्तों की तरह बिखर गया। पाकिस्तान की ओर से सिर्फ तीन ही बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा पार कर सकीं। पूरी टीम 56 रन पर ऑलआउट हो गई। सर्वाधिक 14 रन शावाल जुल्फिकार के बल्ले से आए। हफ्सा ने 15 गेंदों में 12 रन बनाए।

गेंदबाजी में बांग्लादेश की ओर से संजीदा अख्तर मेघला ने 3.3 ओवर में 6 रन देकर 3 विकेट लिए। फहीमा खातून ने 6 रन देकर दो विकेट लिए।

बांग्लादेश की भिड़ंत फाइनल मैच में भारत के साथ होगी। राधा यादव की कप्तानी में भारत ए टीम ने सेमीफाइनल में श्रीलंका को हराते हुए खिताबी मुकाबले में जगह बनाई है।
 

Latest Replies

Trending Content

Forum statistics

Threads
8,794
Messages
8,826
Members
19
Latest member
Jessantict5434
Back
Top