एसआईआर देश के लिए वरदान! अशोक चौधरी का दो टूक बयान: धर्म नहीं, निष्पक्ष वोटिंग देश का भविष्य संवारेगी

एसआईआर देश के भविष्य के लिए अच्छा, इसे धर्म के चश्मे से न देखें: अशोक चौधरी


पटना, 20 फरवरी। चुनाव आयोग द्वारा 22 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में शुरू होने वाले एसआईआर प्रक्रिया पर बिहार सरकार में मंत्री अशोक चौधरी ने कहा कि यह बहुत बढ़िया फैसला है। उन्होंने कहा कि एसआईआर को धर्म के चश्मे से नहीं देखना चाहिए।

पटना में आईएएनएस से बातचीत में बिहार सरकार में मंत्री अशोक चौधरी ने कहा कि जो भी नकली वोटर हैं-चाहे हिंदू, मुस्लिम, सिख, या ईसाई; चाहे किसी भी धर्म से हो-अगर उनके एक से ज्यादा वोटर कार्ड हैं तो रद्द किए जाएंगे। कुछ प्रभावशाली लोगों ने भी खुद को दो जगहों पर वोटर के तौर पर रजिस्टर किया था, एसआईआर प्रक्रिया से वह सब खत्म हो जाएगा। यह किसी एक जाति या समुदाय को टारगेट करने के बारे में नहीं है, बल्कि इस प्रक्रिया से वोट की प्रणाली निष्पक्ष होगी जो देश के भविष्य के लिए अच्छा है।

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के एआई समिट को लेकर दिए बयान परअशोक चौधरी ने कहा कि एआई समिट बहुत बड़ा आयोजन है और एआई भारत का भविष्य है।

मंत्री अशोक चौधरी ने राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कहा कि उन्हें न ही एआई, न जातिगत जनगणना, न ही देश में हुए ऑपरेशन सिंदूर समझ आएगा। उन्हें यह भी समझ नहीं आएगा कि भारत 11वें अर्थव्यवस्था से कैसे 4 नंबर की अर्थव्यवस्था बन गया और तेजी से तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने जा रहा है। राहुल गांधी को तो पीएम मोदी की विदेश नीति भी नहीं समझ आएगी।

जिन राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में एसआईआर का अगला राउंड होना है, उनमें आंध्र प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश, चंडीगढ़, दादरा और नगर हवेली और दमन और दीव, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, झारखंड, कर्नाटक, लद्दाख, महाराष्ट्र, मणिपुर, मेघालय, मिजोरम, नागालैंड, एनसीटी दिल्ली, ओडिशा, पंजाब, सिक्किम, त्रिपुरा, तेलंगाना और उत्तराखंड शामिल हैं।

ईसीआई ने गुरुवार को इन राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के चीफ इलेक्टोरल ऑफिसर (सीईओ) को एसआईआर से जुड़े तैयारी के काम को समय पर पूरा करने का निर्देश दिया।
 

Similar threads

Latest Replies

Trending Content

Forum statistics

Threads
8,794
Messages
8,826
Members
19
Latest member
Jessantict5434
Back
Top