पीएम मोदी की बिना थके ‘बैक टू बैक’ मैराथन कूटनीति और टेक डिप्लोमेसी

पीएम मोदी की बिना थके ‘बैक टू बैक’ मैराथन कूटनीति और टेक डिप्लोमेसी


नई दिल्ली, 20 फरवरी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को जबरदस्त ऊर्जा और सक्रियता का परिचय देते हुए दिनभर लगातार कई अहम बैठकों में हिस्सा लिया। बिना थके और बिना रुके उन्होंने पहले टेक जगत के दिग्गजों के साथ मंथन किया, फिर एक के बाद एक सात द्विपक्षीय बैठकों को अंजाम दिया।

दिन की शुरुआत सेवा तीर्थ में 16 एआई और डीपटेक स्टार्टअप्स के सीईओ के साथ राउंडटेबल बैठक से हुई। इस चर्चा में स्वास्थ्य, कृषि, साइबर सुरक्षा, स्पेस टेक, एथिकल एआई और शिक्षा जैसे क्षेत्रों में काम कर रहे स्टार्टअप्स ने अपने नवाचारों को साझा किया।

स्वास्थ्य क्षेत्र में एआई आधारित एडवांस डायग्नोस्टिक्स, जीन थेरेपी और मरीजों के डिजिटल रिकॉर्ड प्रबंधन पर जोर दिया गया, ताकि गुणवत्तापूर्ण इलाज अंतिम व्यक्ति तक पहुंच सके। वहीं कृषि क्षेत्र में जियोस्पेशियल और अंडरवॉटर इंटेलिजेंस के जरिए उत्पादकता बढ़ाने और जलवायु जोखिमों से निपटने की रणनीतियों पर चर्चा हुई।

स्टार्टअप प्रतिनिधियों ने भारत में एआई इकोसिस्टम को मजबूत करने के लिए सरकार के निरंतर प्रयासों की सराहना की और कहा कि वैश्विक एआई इनोवेशन का केंद्र तेजी से भारत की ओर बढ़ रहा है।

राउंडटेबल के बाद प्रधानमंत्री ने लगातार सात द्विपक्षीय बैठकें कीं। इनमें चार देशों के नेताओं के साथ मुलाकात शामिल रही। इनमें लिकटेंस्टीन, स्लोवाकिया (स्लोवाक गणराज्य), श्रीलंका और मॉरिशस शामिल हैं। इन बैठकों में द्विपक्षीय सहयोग, व्यापार, प्रौद्योगिकी, निवेश और वैश्विक मुद्दों पर चर्चा हुई।

प्रधानमंत्री मोदी ने संयुक्त राष्ट्र के महासचिव के साथ भी अहम बैठक की। इस दौरान वैश्विक शांति, सतत विकास और उभरती प्रौद्योगिकियों के नियमन जैसे मुद्दों पर विचार-विमर्श हुआ।

इसके साथ ही, प्रधानमंत्री ने अग्रणी टेक और एआई कंपनियों के सीईओ के साथ भी दो महत्वपूर्ण बैठकें कीं। इनमें ओपनएआई और क्वालकॉम शामिल हैं।

इन बैठकों में भारत में एआई, सेमीकंडक्टर, डिजिटल इनोवेशन और उभरती तकनीकों में निवेश और साझेदारी के अवसरों पर चर्चा हुई।

शुक्रवार का यह पूरा कार्यक्रम प्रधानमंत्री मोदी की कार्यशैली और प्राथमिकताओं को दर्शाता है- एक ओर स्टार्टअप और एआई इकोसिस्टम को बढ़ावा, दूसरी ओर वैश्विक नेताओं के साथ सक्रिय कूटनीति।
 
Similar content Most view View more

Latest Replies

Trending Content

Forum statistics

Threads
16,711
Messages
16,748
Members
20
Latest member
7519202689
Back
Top