खराब फॉर्म के बावजूद जोस बटलर ने नासिर की सलाह ठुकराई, बोले- मैं टीम के लिए खेलता हूं, अपने लिए नहीं

जोस बटलर ने नासिर हुसैन की सलाह को किया नजरअंदाज, कहा- अपने लिए नहीं खेल सकता


कैंडी, 20 फरवरी। टी20 वर्ल्ड कप 2026 में जोस बटलर खराब फॉर्म से जूझ रहे हैं। हालांकि, बटलर का कहना है कि वह अपनी फॉर्म को हासिल करने के लिए मैच की स्थिति और टीम की जरूरत को नजरअंदाज नहीं कर सकते हैं। टूर्नामेंट में अब तक खेले 4 मैचों में बटलर सिर्फ 53 रन ही बना सके हैं।

जोस बटलर स्कॉटलैंड और इटली जैसी कमजोर टीम के खिलाफ भी बल्ले से कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके थे। 'फॉर द लव ऑफ क्रिकेट' पॉडकास्ट में बटलर ने अपनी खराब फॉर्म को लेकर कहा, "टी20 एक ऐसा फॉर्मेट है जिसमें आपको खेलते रहना पड़ता है। कई बार ऐसे मौके आते हैं जब आप फॉर्म में नहीं होते हैं। टेस्ट क्रिकेट में खराब फॉर्म को हासिल करने के लिए बैटिंग कोच क्रीज पर ज्यादा समय बिताने की सलाह देते हैं, लेकिन टी20 में आपको स्कोर बोर्ड को चलाने के लिए लगातार शॉट्स लगाने पड़ते हैं।"

बटलर ने आगे कहा, "मैंने देखा कि नासिर हुसैन कह रहे थे कि 15 ओवर तक बल्लेबाजी कीजिए। मुझे 15 ओवर तक बल्लेबाजी करने में बहुत मजा आएगा। हालांकि, मैं मैच की स्थिति को नजरअंदाज करके सिर्फ अपने लिए 15 ओवर तक बैटिंग नहीं कर सकता हूं।"

नेपाल और वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले गए पहले दो मैचों में बटलर को अच्छी शुरुआत मिली थी और उन्होंने क्रमश: 21, 26 रन बनाए थे। स्कॉटलैंड और इटली के खिलाफ बटलर का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा था।

इंग्लैंड के पूर्व कप्तान ने कहा, "क्रिकेट के खेल में हमेशा ही आपके सामने कोई ना कोई चुनौती रहती है। मैं पिछले 15 साल के करियर में अलग-अलग फॉर्मेट में कई बार खराब फॉर्म से गुजरा हूं, मगर हर बार अंत में चीजें ठीक हो जाती हैं और आप फॉर्म को हासिल करने में सफल रहते हैं।"

इंग्लैंड सुपर 8 का टिकट हासिल कर चुकी है। टूर्नामेंट के दूसरे राउंड में टीम की पहली भिड़ंत श्रीलंका के साथ 22 फरवरी को होनी है।
 

Similar threads

Latest Replies

Trending Content

Forum statistics

Threads
8,798
Messages
8,830
Members
19
Latest member
Jessantict5434
Back
Top