तेजस्वी का नीतीश सरकार पर तीखा वार: बोले- अपराधी बेखौफ, सीएम नीतीश भाजपा की कठपुतली, सरकार दे रही संरक्षण

तेजस्वी यादव ने बिहार सरकार पर लगाया अपराधियों को संरक्षण देने का आरोप, बोले-कमजोर हो गए हैं सीएम नीतीश कुमार


पटना, 20 फरवरी। बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने एनडीए सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की स्थिति ठीक नहीं है। अपराध अपनी चरमसीमा पर है। अपराधी बेखौफ हैं, क्योंकि प्रदेश की सरकार इन्हें संरक्षण दे रही है।

पटना में मीडिया से बातचीत के दौरान तेजस्वी यादव ने कहा कि जब से एनडीए सरकार आई है। हम पहले भी कहते रहे हैं कि अपराधी विजय-सम्राट हो गए हैं। हमारे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अचेत हैं। उनकी स्थिति ठीक नहीं है। वह बस कठपुतली मुख्यमंत्री हैं, जिसे भाजपा चला रही है।

तेजस्वी ने आरोप लगाया कि भाजपा शासित राज्यों में सबसे ज्यादा अपराध है। बिहार में अपराधियों को संरक्षण दिया जा रहा है। अगर कोई घटना होती है तो विपक्ष की जिम्मेदारी है कि उस मसले को उठाया जाए ताकि जनता को इंसाफ मिले। बिहार में कुछ भी ठीक नहीं हो रहा है। सरकार अपराधियों को बचा रही है। राजद नेता ने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि नीतीश कुमार अब कमजोर हो गए हैं। 10 बार शपथ लेने के बावजूद पहली बार गृह विभाग भारतीय जनता पार्टी को सौंप दिया गया।

नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि बच्चियों से गैंगरेप हो रहा है। अपराध चरम सीमा पर है और यह इसीलिए है क्योंकि सरकार ही अब अपराधियों को संरक्षण दे रही है।

तेजस्वी ने कहा कि बिहार में लोग डरे हुए हैं, सहमे हुए हैं। अगर बिहार की कानून व्यवस्था को लेकर विपक्ष सवाल उठाता है, तो उसके कार्यकर्ताओं को डराया जाता है। सरकार भी गुंडे की तरह से व्यवहार कर रही है। अगर कोई घटना होती है, तो विपक्ष की जिम्मेदारी होती है कि सदन से लेकर सड़क तक उठाए ताकि लोगों को इंसाफ मिल सके। यहां उल्टा होता है। सत्ता, विपक्ष के लोगों को डराने में लगी है। सरकार को चाहिए कि वह प्रदेश की कानून व्यवस्था को दुरुस्त करे।
 
Similar content Most view View more

Latest Replies

Forum statistics

Threads
16,711
Messages
16,748
Members
20
Latest member
7519202689
Back
Top