बिहार, बेगूसराय 07 अप्रैल: विपक्ष के नेता राहुल गांधी बेगूसराय यात्रा पर सोमवार 7 अप्रैल को आ रहे है। वे पलायन रोको नौकरी दो पदयात्रा में शामिल होंगे।
क्या है राहुल गांधी बेगूसराय यात्रा के मायने?
जैसे-जैसे बिहार विधानसभा चुनाव नजदीक आ रहा है वैसे-वैसे बिहार में राजनीतिक सरगर्मी भी बढ़ती जा रही है। बिहार में नेताओं के आने के क्रम में शुरुआत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रूप में 24 फरवरी को हुई। जिसमे उन्होंने किसान सम्मान निधि की 19वी क़िस्त जारी करने के लिए बिहार के भागलपुर में एक बड़ी रैली की।
भागलपुर में हुई इस रैली ने बिहार का सियासी पारा चढ़ा दिया। इस रैली में वैसे तो मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी उपस्थित रहे। लेकिन फ्रंट मीडिया का कैमरा पीएम मोदी की तरफ ही रहा। इससे यह अंदाजा हो गया कि बिहार विधानसभा चुनाव में मुख्य चेहरा पीएम मोदी ही रहेंगे।
इसी क्रम में आज “पलायन रोको रोजगार पदयात्रा” में शामिल होने के लिए कांग्रेस नेता राहुल गांधी बिहार के बेगूसराय आ रहे है।
मिली जानकारी के अनुसार, राहुल सोमवार सुबह 08:30 बजे दिल्ली से पटना के लिए निकलेंगे। जहां पटना एयरपोर्ट से सीधे बेगूसराय चले जाएंगे। युवा नेता कन्हैया कुमार के साथ पलायन रोको नौकरी दो पदयात्रा में शामिल होंगे।
संविधान सुरक्षा सम्मेलन में लेगे भाग।
राहुल गांधी का पटना में भी कार्यक्रम है जहां वह संविधान सुरक्षा सम्मेलन को संबोधित करेंगे। बिहार कांग्रेस के अनुसार राहुल गांधी इसके बाद प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय सदाकत आश्रम जाएंगे। जहां वह पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे।
बिहार कांग्रेस के यूथ प्रेसिडेंट शिव प्रकाश दास ने इस रैली में शामिल होने के लिए लोगो से अपील की। उन्होंने कहा –