पहलगाम आतंकी हमला: कश्मीर में भीषण आतंकी हमला, हनीमून मनाने पहुंचे युवकों समेत दो विदेशी भी शहीद।
● नई जानकारी: NIA की विशेष टीम घटनास्थल पहुंची
● चौंकाने वाला: आतंकियों ने पहले नाम पूछा, फिर सिर पर गोली मारी
अनंतनाग/नई दिल्ली: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में मंगलवार दोपहर हुए सुनियोजित आतंकी हमले ने पूरे राष्ट्र को स्तब्ध कर दिया है।
यह 2019 के पुलवामा हमले के बाद कश्मीर घाटी का सबसे भीषण आतंकी हमला है जिसमें 28 निर्दोष पर्यटकों की नृशंस हत्या कर दी गई। मृतकों में दो विदेशी नागरिक (यूएई और नेपाल), 16 अप्रैल को शादी करके हनीमून मनाने आए नौसेना अधिकारी लेफ्टिनेंट विनय नरवाल और यूपी के शुभम द्विवेदी भी शामिल हैं जिनकी दो महीने पहले ही शादी हुई थी।
पहलगाम आतंकी हमला का मंजर: आतंकियों ने कैसे अंजाम दिया नरसंहार
स्थानीय गवाहों और सुरक्षा सूत्रों के अनुसार, घटना का क्रम इस प्रकार था:
- दोपहर 2:30 बजे: 4-5 आतंकियों ने पहलगाम की खूबसूरत बैसारन घाटी में प्रवेश किया
- 2:45 बजे: आतंकियों ने यूपी के शुभम द्विवेदी से नाम पूछा, फिर सिर में गोली मारी
- अगले 15 मिनट: आतंकियों ने अलग-अलग टेंट्स और कैंप साइट्स पर अंधाधुंध फायरिंग की
- 3:00 बजे: स्थानीय पुलिस और सुरक्षाबलों को सूचना मिली
- 3:30 बजे: पूरे इलाके को कॉर्डन ऑफ कर दिया गया, हेलिकॉप्टर तैनात किया गया
- 4:00 बजे: गृह मंत्री अमित शाह को सूचित किया गया
शहीदों में ये प्रमुख नाम शामिल:
लेफ्टिनेंट विनय नरवाल (26 वर्ष)
भारतीय नौसेना के युवा अधिकारी, 16 अप्रैल को ही शादी हुई थी। हरियाणा के रहने वाले विनय कोच्चि में तैनात थे और छुट्टी पर पहलगाम घूमने आए थे।
शुभम द्विवेदी (28 वर्ष)
उत्तर प्रदेश के रहने वाले शुभम अपनी नवविवाहित पत्नी के साथ हनीमून मनाने आए थे। पहलगाम आतंकी हमला में निर्दयी आदमखोर आतंकियों ने सबसे पहले उन्हें निशाना बनाया।
बिटन अधकेरी (यूएई नागरिक)
दुबई में रहने वाले बिटन अपने परिवार के साथ कश्मीर की सैर पर आए थे। वे इस हमले में मारे गए, दो विदेशी नागरिकों में से एक हैं।
राजनीतिक और अंतर्राष्ट्रीय प्रतिक्रियाएं
“पहलगाम हमले की कड़ी निंदा करता हूं। आतंकियों को बख्शा नहीं जाएगा, उनका नापाक मंसूबा कभी कामयाब नहीं होगा।”
– प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
“कश्मीर से बहुत परेशान करने वाली खबर आई है। आतंकवाद के खिलाफ भारत के साथ अमेरिका मजबूती से खड़ा है।”
– अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप
“इस बर्बर हमले की कड़ी निंदा करते हैं। अपराधियों को सख्त सजा मिलेगी, हम भारत के साथ हैं।”
– रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन
अखिलेश यादव ने पहलगाम आतंकी हमला की निंदा की, पढ़े क्या कहा?
सपा अध्यक्ष व यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने पहलगाम में हुए आतंकी हमले की निंदा करते हुए कहा कि, “जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमले की भयावह तस्वीरें दिल दहला देनेवाली हैं। ये हमला हर दृष्टिकोण से निंदनीय है।
उन्होंने आगे कहा कि, “घायलों के शीघ्रातिशीघ्र उपचार के लिए देश की सबसे अच्छी चिकित्सा सेवाएं और सुविधाएं तत्काल सुनिश्चित की जाएं। सबके स्वास्थ्य लाभ और जीवन के लिए हृदय से कामना।”
आतंक के खिलाफ पूरा देश एकजुट – राहुल गांधी।
लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने इस घटना की घोर निंदा करते हुए “X” पर लिखा कि, “जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए कायराना आतंकी हमले में पर्यटकों के मारे जाने और कई लोगों के घायल होने की ख़बर बेहद निंदनीय और दिल दहलाने वाली है।”
सांसद राहुल गांधी ने आगे लिखा कि, मैं शोकाकुल परिवारों के प्रति गहरी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं और घायलों के जल्द स्वस्थ होने की आशा करता हूं।
उन्होंने केंद्र सरकार को सलाह देते हुए लिखा, आतंक के खिलाफ पूरा देश एकजुट है। सरकार जम्मू-कश्मीर में हालात सामान्य होने के खोखले दावों के बजाय अब जवाबदेही लेते हुए ठोस कदम उठाए। ताकि आगे ऐसी बर्बर घटनाएं न होने पाएं और निर्दोष भारतीय यूं अपनी जान न गंवाएं।
सोनिया गांधी ने नरसंहार बताया।
सोशल मीडिया “X” पर पहलगाम आतंकी हमला पर कांग्रेस की सोनिया गांधी ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए लिखा कि, “यह मोदी की नाकामी हैं ! हमारी इस नाकाम सरकार से मांग है किसी भी आतंकी को बख्शा न ! आतंक के प्रति आपके ढिले रवैया ने भारत के सबसे बड़े आतंकी द्वारा पर्यटकों का नरसंहार हुआ है।”
सरकार पर तीखा प्रहार करते हुए सोनिया गांधी ने आगे कहा कि, 2019 से 2025 तक 6 वर्ष बीत गए जिस प्रधानमंत्री ने कहा था शहिद जवानों के नाम पर वोट मांगा था आज वह प्रधानमंत्री सऊदी अरब घुम रहे हैं मणिपुर और कश्मीर जल रहा है ! मैं आज आक्रोशित हूं खुद को हिन्दू धर्म का ठेकेदार कहने वाली यह सरकार कश्मीर में फिर से हिंदुओं की रक्षा करने में विफल रहीं। बस शोक में हूं।
ममता बनर्जी ने पहलगाम आतंकी हमला की कड़े शब्दों में निंदा की तथा मृतको के प्रति शोक व्यक्त किया।
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने इस घटना में कहा कि, “मैं जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग के पहलगाम क्षेत्र में हुए क्रूर आतंकवादी हमले से बहुत दुखी हूँ। इस हमले में जान गंवाने वालों के परिवारों के प्रति मेरी हार्दिक संवेदनाएँ हैं, तथा घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूँ। यह हिंसा का कृत्य पूरी तरह से निंदनीय है और इसे अवश्य ही दंडित किया जाना चाहिए।’
तुमको नही मारेंगे, जाओ मोदी को बता देना।
पहलगाम आतंकी हमला की पीड़िता दक्षिण भारत की पल्लवी टूटी फूटी हिंदी बोलते हुए कहा कि, मेरे पति को मेरे सामने मार दिया, मैंने आतंकवादियों से कहा अब मुझे भी गोली मार दो। इस पर आतंकवादियों ने कहा कि, तुमको नही मारेंगे, जाओ मोदी को बता देना।
सुरक्षा बैठकों का दौर
घटना के तुरंत बाद गृह मंत्री अमित शाह ने श्रीनगर में हाई-लेवल मीटिंग की जिसमें:
- जम्मू-कश्मीर के LG मनोज सिन्हा
- राज्य पुलिस प्रमुख
- सेना और पैरामिलिट्री फोर्सेज के वरिष्ठ अधिकारी
- इंटेलिजेंस एजेंसियों के प्रमुख
शामिल हुए। बैठक में घटना की जांच और आगे की रणनीति पर चर्चा हुई।
पिछले कुछ वर्षों में प्रमुख आतंकी हमले
तारीख | स्थान | मृतक | आतंकी संगठन |
---|---|---|---|
14 फरवरी 2019 | पुलवामा | 40 सीआरपीएफ जवान | जैश-ए-मोहम्मद |
18 मई 2024 | पहलगाम | 2 पर्यटक | लश्कर-ए-तैयबा |
26 नवंबर 2008 | मुंबई | 166 नागरिक | लश्कर-ए-तैयबा |
महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबर
● अनंतनाग पुलिस: 9596777669, 01932225870
● व्हाट्सएप हेल्पलाइन: 9419051940
● श्रीनगर पुलिस: 0194-2457543, 0194-2483651
● पर्यटक हेल्प डेस्क: 0194-2502009
यह हमला न केवल कश्मीर में सुरक्षा व्यवस्था के लिए एक बड़ा झटका है, बल्कि पर्यटन उद्योग को भी गंभीर नुकसान पहुंचाएगा। विशेषज्ञों का मानना है कि यह हमला अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भारत की छवि धूमिल करने और हिंदू-मुस्लिम तनाव बढ़ाने की साजिश का हिस्सा है। सरकार ने आश्वासन दिया है कि अपराधियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाई जाएगी।
पहलगाम आतंकी हमला में शहीद हुए पीड़ितों की सूची
नाम | उम्र | निवास स्थान | विशेष जानकारी |
---|---|---|---|
मनुज नाथ | 32 वर्ष | बेंगलुरु, कर्नाटक | सॉफ्टवेयर इंजीनियर |
शिवम मोगा | 28 वर्ष | मैसूर, कर्नाटक | परिवार के साथ आए थे |
लेफ्टिनेंट विनय नरवाल | 26 वर्ष | हरियाणा/कोच्चि | नौसेना अधिकारी, 16 अप्रैल को शादी हुई थी |
शुभम द्विवेदी | 28 वर्ष | लखनऊ, उत्तर प्रदेश | हनीमून पर आए थे |
दिलीप डेसले | 45 वर्ष | पुणे, महाराष्ट्र | बिजनेसमैन |
अतुल मोहने | 38 वर्ष | मुंबई, महाराष्ट्र | परिवार के साथ यात्रा पर |
सैयद हुसैन शाह | 50 वर्ष | अनंतनाग, जम्मू-कश्मीर | स्थानीय टूर गाइड |
सुदीप नेवपाने | 29 वर्ष | काठमांडू, नेपाल | विदेशी पर्यटक |
बिटन अधकेरी उधवानी कुमार | 35 वर्ष | दुबई, यूएई | विदेशी पर्यटक |
दिनेश मिरानिया | 42 वर्ष | रायपुर, छत्तीसगढ़ | पत्नी और 2 बच्चों के साथ आए थे |
पहलगाम आतंकी हमला में घायल हुए पीड़ितों की सूची
नाम | उम्र | निवास स्थान | चोट की स्थिति |
---|---|---|---|
विनो भट्ट | 27 वर्ष | अहमदाबाद, गुजरात | पैर में गोली लगी, स्थिर |
एस बालचंद्रू | 40 वर्ष | मुंबई, महाराष्ट्र | कंधे में चोट, आईसीयू में |
अभिजवन राव | 32 वर्ष | बेंगलुरु, कर्नाटक | सिर में चोट, गंभीर |
संतरू | 45 वर्ष | चेन्नई, तमिलनाडु | पेट में गोली लगी, ऑपरेशन हुआ |
साहसी कुमारी | 22 वर्ष | भुवनेश्वर, ओडिशा | हाथ फ्रैक्चर, स्थिर |
डॉ. परमेश्वर | 50 वर्ष | हैदराबाद, तेलंगाना | छाती में चोट, गंभीर |
रिनो पांडे | 25 वर्ष | गोवा | पैर में चोट, स्थिर |