Big Breaking: नेपाल में सांप्रदायिक हिंसा से लगा कर्फ्यू, भारत-नेपाल सीमा हुई सील।

नेपाल के बीरगंज में सांप्रदायिक हैं भड़कने से
कर्फ्यू लगा दिया गया है। मिली जानकारी के अनुसार कई भारतीय कर्फ्यू लगने के कारण नेपाल में ही फंस गए है।

यह हिंसा भारत-नेपाल सीमा के रक्सौल बॉर्डर एरिया में भड़की है। जिसे देखते हुए भारत-नेपाल सीमा सील कर दी गई है। बता दे, बिहार के पूर्वी चंपारण जिलें के अंतर्गत रक्सौल आता है। यहां से बड़ी संख्या में लोग भारत से नेपाल जाते है तथा नेपाल से लोग भारत आते है। हिंसा के बाद बॉर्डर पर लगी चौकी के जवान सतर्क हो गए है।

शोभायात्रा के दौरान जमकर चले ईंट-पत्थर!

नेपाली मीडिया के अनुसार, बीरगंज महानगरपालिका अंतर्गत छपकैया में एक धार्मिक शोभायात्रा निकाली गई थी। इसी दौरान छतों से लोग ईंट-पत्थर चलाने लगे।
थोड़ी देर में ही माहौल बिगड़ गया। हिंसक भीड़ प्रतिष्ठानों में आगजनी करने लगी। जिससे कई दुकानों में आग लग लगी।

माहौल इतना खराब हो गया कि भीड़ ने सड़क पर चल रहे वाहनों में आग लगा दी। इस हिंसा में कई पुलिस कर्मी भी चोटिल हो गए है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार महिलाओं, बच्चों समेत पचास से अधिक लोग घायल हो गए है।

सांप्रदायिक हिंसा को काबू करने के लिए पुलिस ने छोड़ा आंसू गैस!

शोभायात्रा के दौरान भड़की हिंसा को काबू करने के लिए पुलिस ने उग्र भीड़ पर आंसू गैस छोड़ा।  स्थिति बिगड़ती देख प्रशासन ने चौबीस घंटे का कर्फ्यू लगा दिया तथा भारत-नेपाल सीमा को सील कर दिया। जिससे कई भारतीय नागरिक नेपाल में फंस गए है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *