Deoria Breaking News: डबल मर्डर से सनसनी – दहशत में देवरिया!

यूपी के देवरिया जिले में डबल मर्डर से सनसनी फैल गई है। आए दिन जिलें में हो रही वारदात से लोग दहशत में है। मुख्यमंत्री के जिलें गोरखपुर में भी अपराध का ग्राफ तेजी से बढ़ रहा है वही पडोसी जिले अपराध के मामले में रोज नया कृतिमान स्थापित कर रहा है। अपराध रोकने के बजाय सरकारी मशीनरी का सारा ध्यान लोगो के आशियानों को तोड़ने में है।

जिलें में डबल मर्डर से सनसनी – सरकार का ध्यान गरीबो के आशियानों पर

देवरिया: सदर कोतवाली थाना क्षेत्र में दो हत्याओं की घटनाओं ने जिले को दहला दिया है। पहली घटना खरजरवा कस्बे में हुई, जहां इंटर के एक छात्र की ईंट से कुचलकर निर्मम हत्या कर दी गई। वहीं, दूसरी घटना महुआबारी गांव की है, जहां आपसी विवाद में एक अधेड़ की हत्या कर दी गई।

सूचना मिलते ही पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। घटनास्थलों का निरीक्षण करते हुए पुलिस अधीक्षक ने जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी का भरोसा दिलाया है।

सदर कोतवाली क्षेत्र में बढ़ते अपराध के मामलों ने लोगों में भय और आक्रोश बढ़ा दिया है। लगातार हो रही हत्याओं से कानून-व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं। प्रशासन के लिए यह एक बड़ी चुनौती बन गई है कि वह अपराध के इस ग्राफ को कैसे रोके?

Top Deoria Breaking News Today

  • महुआडीह थाना क्षेत्र के महुअवा गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की मौत, मृतका की बघौचघाट थाना क्षेत्र के बेलमबा रामपुर गांव में हुई थी शादी! फिलहाल पुलिस ने इस मामले में एक हिरासत में लिया।
  • जैनेन्द्र सिंह बने एडीएम प्रशासन, वर्तमान ADM का सिदार्थ नगर में हुआ ट्रांसफर।
  • आशियाना तोड़ने के लिए जिला प्रशासन ने कसी कमर, सरकारी भूमि पर अवैध रूप से काबिज के खिलाफ जिलें भर में गांव-गांव कराई जा रही मुनादी!

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay connected with us

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest Articles