पब्लिशर : Smart Khabari Finance Desk | लेखक: अवधेश यादव | प्रकाशन तिथि: 23 मई 2025
टिम कुक के अनुसार, अमेरिका में बिकने वाले 50% आईफोन का उत्पादन भारत में हो रहा है। एपल ने पुष्टि की कि अप्रैल-जून 2024 तक भारत, अमेरिका में बिकने वाले आईफोन्स का “कंट्री ऑफ ओरिजिन” बन जाएगा। एयरपॉड्स और एपल वॉच जैसे उत्पादों का बड़ा हिस्सा भी वियतनाम में निर्मित हो रहा है।
भारत पर एपल का फोकस: 5 प्रमुख कारण
1. सप्लाई चेन विविधीकरण
चीन पर निर्भरता कम करने के लिए एपल ने भारत को चुना। जियोपॉलिटिकल तनाव और कोविड-19 के बाद भारत को “कम जोखिम वाला विकल्प” माना गया।
2. सरकारी प्रोत्साहन
मेक इन इंडिया’ और PLI स्कीम के तहत वित्तीय सहायता ने फॉक्सकॉन और टाटा जैसे भागीदारों को आकर्षित किया।
3. बाजार की संभावना
भारत दुनिया का सबसे तेजी से बढ़ता स्मार्टफोन बाजार है। एपल की मार्केट शेयर (6-7%) बढ़ाने के लिए स्थानीय उत्पादन महत्वपूर्ण।
4. निर्यात के अवसर
भारत में बने 70% आईफोन का निर्यात होता है। 2024 में आईफोन निर्यात ₹1.09 लाख करोड़ (12.8 बिलियन डॉलर) तक पहुंचा।
5. कुशल कर्मचारी और बुनियादी ढांचा
फॉक्सकॉन जैसे भागीदार कर्मचारियों को प्रशिक्षित कर रहे हैं। कर्नाटक में ₹23,139 करोड़ (2.7B डॉलर) के नए प्लांट का निर्माण जारी।
मार्च 2024-25: आईफोन उत्पादन में 60% उछाल

- एपल ने भारत में ₹1.88 लाख करोड़ (22B डॉलर) मूल्य के आईफोन बनाए।
- निर्यात: ₹1.49 लाख करोड़ (17.4B डॉलर)।
- दुनिया के हर 5 में से 1 आईफोन का निर्माण अब भारत में हो रहा है।
- प्रमुख उत्पादन केंद्र: तमिलनाडु और कर्नाटक (फॉक्सकॉन, टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स, पेगाट्रॉन)।
FY2024 में आईफोन की बिक्री
- बिक्री: 8 बिलियन डॉलर (₹67,000 करोड़)।
- बाजार हिस्सेदारी: 8%।
- चुनौती: भारत में आईफोन अभी भी “लग्जरी आइटम” है, लेकिन मध्यवर्ग के बढ़ने से संभावनाएं व्यापक।
अमेरिका में उत्पादन शिफ्ट होने पर कीमतों पर असर
अगर उत्पादन अमेरिका शिफ्ट हुआ, तो आईफोन की कीमत 1,000 डॉलर (₹85,000) से बढ़कर 3,000 डॉलर (₹2.5 लाख) तक पहुंच सकती है।
ट्रम्प का विरोध: “भारत में न बनाएं आईफोन”
16 मई को दोहा में डोनाल्ड ट्रम्प ने टिम कुक से कहा: “मैं नहीं चाहता कि एपल भारत में प्रोडक्शन करे। भारत दुनिया के सबसे ऊंचे टैरिफ वाले देशों में से एक है… अमेरिका में उत्पादन बढ़ाएं।”
ट्रम्प के बयान के बावजूद, फॉक्सकॉन ने तमिलनाडु में ₹12,700 करोड़ (1.49B डॉलर) का निवेश किया है।
भारत मे बना अगर आईफोन तो लेंगे 25% टैरिफ
- शुक्रवार को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनॉल्ड ने धमकी देते हुए हुए कहा कि, अगर भारत में आईफोन बनाया तो 25% टैरिफ देने के लिए तैयार रहो। ट्रम्प का कहना है कि, “जो फोन अमेरिका में बेचे जाएंगे, वे यहीं बनेंगे।”
- US प्रेसिडेंट का कहना है कि, अमेरिका में बेचे जाना वाले आईफोन की मैन्यूफैक्चरिंग भी अमेरिका में ही होनी चाहिए, ‘भारत या किसी अन्य देश में नहीं’।
- एपल की भारत रणनीति व्यापारिक जोखिमों को कम करने, स्थानीय बाजार पर कब्जा जमाने और वैश्विक निर्यात बढ़ाने पर केंद्रित है। ट्रम्प के विरोध के बावजूद, एपल के भागीदारों का भारत में निवेश जारी है, जो देश को विनिर्माण हब बनाने की दिशा में अहम कदम है।
सम्बंधित खबर – अमेरिका ने भारत के इन 6 उत्पादों पर लगाया ट्रेरिफ।