Fatehpur Triple Murder: चुनावी रंजिश में 3 लोगो की गोली मारकर हत्या!

Fatehpur Triple Murder: चुनावी रंजिश में 3 लोगो की गोली मारकर हत्या! पुलिस द्वारा घटना की जानकारी देते हुए इमेज

Fatehpur Triple Murder: यूपी में अपराध अपने चरम पर है यहां रोज हो रही घटनाओं ने प्रदेश की योगी सरकार पर सवालियां निशान उठा दिया है। लेकिन योगी सरकार सब कुछ ठीक होने का दावा करती रहती है।

मुख्यमंत्री के अपने गृह जिले में ट्रिपल मर्डर केस, डबल मर्डर केस के समाचार इसकी पोल खोलने के लिए काफी है। वाराणसी जो खुद प्रधानमंत्री का संसदीय क्षेत्र है वहां एक युवती के साथ 23 लोगो ने दुष्कर्म किया। पुलिस अभी तक सभी आरोपियों को गिरफ्तार नही कर पाई है। वही यूपी में हुक्का बार पार्टियां हो रही है वह इस घटना से साफ हो जाता है।

ताजा मामला यूपी के फतेहपुर से प्रकाश में आया है यहां गवई राजनीति में तीन लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। यह मंजर इतना खौफनाक था कि लोग अपनी जान बचाने को इधर-उधर भागने लगे।


Fatehpur Triple Murder: चुनावी रंजिश के चलते हुई वारदात!

फतेहपुर, उत्तर प्रदेश | 9 अप्रैल 2025: उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले के अखरी गांव में चुनावी रंजिश के चलते एक सनसनीखेज तिहरा हत्याकांड हुआ है।

ग्राम प्रधान रामदुलारी के दो पुत्रों और एक पौत्र को खेत जाते समय अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी। घटना के बाद पुलिस ने पूर्व प्रधान समेत छह लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है और तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

जानिए, Fatehpur Triple Murder की वजह

मंगलवार सुबह ग्राम प्रधान के पुत्र विनोद (उर्फ पप्पू सिंह) और उनके बेटे अभय तथा रिश्तेदार अनूप खेतों की ओर जा रहे थे। इसी दौरान पुलिया के पास अचानक हमलावरों ने उन पर गोलियां बरसा दीं। तीनों की मौके पर ही मौत हो गई।

असल वजह: गवई राजनीति बनी जंग का अखाड़ा।

स्थानीय लोगों के अनुसार, हत्याकांड की वजह चुनावी दुश्मनी और व्यक्तिगत विवाद बताई जा रही है। कथित तौर पर पूर्व प्रधान मुन्नू सिंह और उनके बेटे पीयूष का मृतकों के परिवार से पुराना विवाद चला आ रहा था।

अब तक हुई पुलिस की कार्रवाई

मृतक अनूप की पत्नी मनीषा ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद पूर्व प्रधान मुन्नू सिंह, उनके बेटे पीयूष और चार अन्य लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने अब तक तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की छानबीन जारी है।

राजनीतिक प्रतिक्रिया

यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने इस घटना की निंदा करते हुए X पर लिखा कि, “उप्र में अपराध की दुखदायी कड़ी में आज फतेहपुर में एक ही किसान परिवार के 3 लोगों की सनसनीख़ेज़ हत्या से हर तरफ़ दहशत का माहौल फैल गया है। क्या यही सत्ता के साँठी-गाँठी वो माफ़िया लोग हैं जिनका ज़िक्र प्रदेश के पुलिस प्रमुख कर रहे थे।”

इस घटना ने पूरे जिले में सनसनी फैला दी है। स्थानीय नेताओं ने घटना की निंदा करते हुए त्वरित न्याय की मांग की है। भाकियू नेता पप्पू सिंह (एक मृतक) के समर्थकों ने भी प्रशासन से कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

ग्रामीण क्षेत्रो में चुनावी रंजिश

फतेहपुर का यह तिहरा हत्याकांड एक बार फिर ग्रामीण इलाकों में बढ़ते अपराध और राजनीतिक रंजिश की ओर इशारा करता है। पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई के बावजूद इस मामले में न्याय सुनिश्चित करना एक बड़ी चुनौती होगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here