आगरा: होली के दिन महिला के कपड़े फाड़कर पीटा, वीडियो हुआ वायरल!

उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के खंदौली थाना क्षेत्र से एक शर्मनाक घटना सामने आई है, जहां होली के दिन डीजे की तेज आवाज का विरोध करने पर एक महिला के कपड़े फाड़कर उसे बेल्ट और डंडों से पीटा गया।

घटना कैसे हुई?

पीड़िता के मुताबिक, शुक्रवार शाम करीब 5 बजे वह अपने प्लॉट पर पशुओं को बांधने गई थी। उसी समय पड़ोसी परिवार के लोग तेज आवाज में डीजे बजा रहे थे, जिससे पशु भड़क गए।

जब महिला ने डीजे की आवाज कम करने की बात कही, तो आरोपियों ने मारपीट शुरू कर दी।

होली के दिन महिला के कपड़े फाड़कर पिटाई – जानिए, पीड़िता ने क्या आरोप लगाया?

  • महिला का कहना है कि चार लोगों ने न सिर्फ उसे पीटा, बल्कि उसके कपड़े भी फाड़ दिए।
  • इतना ही नहीं, मारपीट के फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिए गए, जिससे पीड़िता की बदनामी हो रही है।

पुलिस कार्रवाई पर सवाल

पीड़िता ने मामले की शिकायत डायल 112 पर की। हालांकि, मौके पर पहुंची पुलिस बिना कोई कार्रवाई किए लौट गई।

बाद में, जब मामला सामने आया तो एसीपी एत्मादपुर पीयूष कांत राय ने बताया कि चार नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और आगे की जांच की जा रही है।

Read Also चंदौली: होली पर पत्नी को सरप्राइज देने घर लौटा पति, कमरे का नजारा देख होश उड़ गए

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने की जांच

महिला ने पुलिस से यह भी शिकायत की है कि उसकी पिटाई के वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गई हैं। पुलिस का कहना है कि इस पहलू की भी जांच की जा रही है।

आगरा में हुई यह घटना सामाजिक सुरक्षा और महिलाओं के सम्मान पर गहरा सवाल खड़ा करती है। पुलिस का दावा है कि आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

महिला पत्रकार के साथ ब्रज में जबरजस्ती लगाया रंग!

महिला पत्रकार के साथ ब्रज में जबरजस्ती लगाया रंग!

  • केवल आगरा ही नही पूरे देश के हर एक जिले से जबरजस्ती महिलाओं को रंग लगाने की खबरे आ रही है। मेघा यादव जो एक पत्रकार है, उनके साथ भी होली पर हुड़दंग करते हुए युवाओं ने जबरजस्ती रंग लगाया।
  • उन्होंने एक्स पर लिखा कि, मैं बचपन से होली खेलती आ रही हूँ वो भी ब्रज में। ऐसी होली ना देखी ना मनाई। दूसरी चीज़ ये कि जब मैं वहाँ गई तो ये सोचकर नहीं गई थी कि रंग नहीं लगेगा, अरे होली है रंग लगेगा ही। लेकिन होली पर कुछ लोगों को लाइसेंस मिलता है क्या कि वो सिर्फ़ लड़कियों को ग़लत ढंग से रंग लगायें?

यूपी के झूंसी में महिला के कपड़े फाड़कर दी धमकी।

  • झूंसी बीजेपी गंगापार आवास विकास मंडल अध्यक्ष अनुराग अग्रवाल, एक दलित समाज की महिला के कपड़े फाड़कर धमकी देते हुए एक वीडियो में दिखाई दे रहे है।
  • इस घटना का वीडियो भी जब तेजी से वायरल होने लगा तो आनन-फानन में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
  • पुलिस का कहना है कि, उक्त प्रकरण के सम्बन्ध में प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना झूंसी में अभियोग पंजीकृत किया गया है। अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay connected with us

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest Articles