न्यू टैक्स रेजीम 2025: 1 फरवरी 2025 को केन्द्रीय वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने संसद में बजट पेश किया। इसमें 12 लाख रुपये सालाना इनकम पर टैक्स मुक्त करने का प्रस्ताव था। मध्यम वर्ग ने इस खुशखबरी को सुनकर खुशी मनाई। लेकिन, यहां यह जानना जरूरी है कि प्रस्तावित नई टैक्स दरें में यह छूट कैसे मिलेगी।
नई टैक्स दरें और टैक्स छूट के बारे में जाने
वैसे तो 2025 में प्रस्तावित बजट में 12 लाख रुपयें तक की सालान आमदनी को टैक्स मुक्त करने का प्रस्ताव भारत सरकार ने पारित कर दिया है। लेकिन न्यू टैक्स रेजीम 2025 में इस छूट का लाभ कैसे ले? इसे लेकर लोगो के मन में कई सवाल है। आज हम इस आर्टिकल में उन सभी सवालों को कवर कर रहे है, ‘ जिसे हर कोई जानना चाहता है ।’
पहले की टैक्स व्यवस्था में क्या थे टैक्स स्लैब?
- 3 लाख रुपये तक – कोई टैक्स नहीं
- 3-7 लाख – 5% टैक्स
- 7-10 लाख – 10% टैक्स
- 10-12 लाख – 15% टैक्स
- 12-15 लाख – 20% टैक्स
- 15 लाख से अधिक – 30% टैक्स
न्यू टैक्स रेजीम 2025 में प्रस्तावित टैक्स की नई स्लैब?
- 4 लाख रुपये तक – 0% टैक्स
- 4-8 लाख रुपये – 5% टैक्स
- 8 12 लाख रुपये – 10% टैक्स
- 12-16 लाख रुपये – 15% टैक्स
- 16-20 लाख रुपये – 20% टैक्स
- 20-24 लाख रुपये – 25% टैक्स
- 24 लाख रुपये से अधिक – 30% टैक्स
इस बार के बजट में आयकर (Income Tax) में महत्वपूर्ण छूट दी गई है। न्यू टैक्स रेजीम 2025 (New Tax Regime 2025) के तहत, 12 लाख रुपए तक की आय पर अब कोई टैक्स नहीं देना होगा, इसे टैक्स मुक्त कर दिया गया है। इसके साथ ही नौकरीपेशा लोगों के लिए स्टैंडर्ड डिडक्शन 75 हजार रुपए मिलने पर यह छूट बढ़कर 12.75 लाख रुपए तक हो जाएगी।
बताते चले, ‘नई टैक्स व्यवस्था में स्लैब में महत्वपूर्ण बदलाव किया गया है’, जबकि पुरानी व्यवस्था (Old Tax Regime) में कोई परिवर्तन नहीं हुआ है।
नई व्यवस्था के तहत, 12 लाख रुपए तक की छूट आयकर अधिनियम की धारा 87A के अंतर्गत है। इसका मतलब है कि 12 लाख तक की सालाना आय वालों पर 4-8 लाख रुपए की आमदनी पर 5% और 8-12 लाख रुपए की आमदनी पर 10% टैक्स नहीं लगेगा। इससे करदाता को 60 हजार रुपए का लाभ होगा।
यदि किसी की सालाना आय 12 लाख रुपए से अधिक है, तो उसकी टैक्स गणना में 4-8 लाख पर 5% और 8-12 लाख पर 10% टैक्स जोड़ा जाएगा। इसके साथ ही, सरकार अगले हफ्ते नया आयकर बिल लाने वाली है।
New Tax Regime 2025 में 12.75 लाख की आय पर कैसे मिलेगी छूट?
बताते चले, आयकर के सेक्शन 87A के तहत, टैक्सपेयर्स को कर से राहत मिलती है। Old Tax Regime के लिए यह 12,500 रुपये है। न्यू टैक्स रेजीम 2025 के लिए यह 60,000 रुपये है। यदि नई टैक्स रिजीम (New Tax Regime 2025) में कर देनदारी 60 हजार रुपये से कम है, तो कर देने की जरूरत नहीं है।
कितनी आय पर करदाताओं के लिए इनकम टैक्स जीरो है?
प्रस्तावित न्यू टैक्स रेजीम 2025 के अनुसार, इंडीविजुअल टैक्सपेयर्स (Individual Taxpayers) को 12 लाख रुपये तक की इनकम पर जीरो टैक्स देना होगा।
टैक्स में छूट के लिए क्या कदम उठाना होगा?
न्यू टैक्स रेजीम 2025 में 12 लाख तक की इनकम के लिए टैक्स में छूट प्राप्त करने के लिए कोई कदम नहीं उठाना होगा। सिर्फ आयकर रिटर्न (Income Tax Return) दाखिल (File) करना होगा।
12 लाख इनकम वाले व्यक्ति को नई दरों से क्या फायदा मिलेगा?
पहले 12 लाख रुपये की सालाना इनकम वाले व्यक्ति को 80 हजार रुपये का टैक्स देना पड़ता था। अब नए प्रावधान में कोई भी टैक्स (Tax) नहीं लगेगा। इसे टैक्स मुक्त कर दिया गया हैं।
क्या नई व्यवस्था में वेतन पर मानक कटौती उपलब्ध है?
हां, नई रिजीम में टैक्स भरने वालों के लिए 75 हजार रुपये की स्टैंडर्ड डिडक्शन है। जिनकी आय 12 लाख 75 हजार रुपये से कम है, उन्हें टैक्स नहीं देना पड़ेगा।
ओल्ड रिजीम में भी स्टैंडर्ड डिडक्शन की व्यवस्था है?
ओल्ड रिजीम (Old Regime) में 50 हजार रुपये की मानक कटौती है।
नई टैक्स रेट से किन करदाताओं को मिलेगा लाभ?
2024-25 के वित्तीय वर्ष में 8 करोड़ 75 लाख लोगों ने इनकम टैक्स रिटर्न फाइल किया। नई टैक्स रिजीम में टैक्स भरने वालों को कर (Tax) की दर में बदलाव का फायदा होगा।