देवरिया, 26 अक्टूबर: उत्तर प्रदेश के देवरिया ज़िलें में रविवार दोपहर करीब 12 बजे दो सगे भाइयों पर आरोपियों ने चाकू से हमला कर घायल कर दिया। घटना एकौना थाना क्षेत्र के विशुनपुर बगही गांव की है।
तीन बार और चुका है विवाद चौथी बार सगे भाइयों पर चाकू से हमला।
ज़िलें के एकौना थाना क्षेत्र के विशुनपुर बगही गांव में उस वक्त हड़कंप मच गया जब लोग पचलड़ी डीह चौराहे पर छठ पूजा की खरीदारी कर रहे थे।
शुरुआती जानकारी के अनुसार एकौना थाना क्षेत्र के विशुनपुर बगही गांव में दो पक्षो के मध्य पिछले एक माह से किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था। तीन बार दोनो पक्षों में आमने-सामने टकराव हो चुका है।
पचलड़ी डीह चौराहे पर नवरात्र में दोनो पक्षो में झड़प हुई थी। आज जब लोग छठ पूजा की खरीदारी कर रहे थे तभी एक पक्ष के लोगो ने दो सगे भाइयों पर चाकू से हमला कर दिया। जिसमे राजकुमार सिंह पुत्र अमरजीत सिंह के शरीर पर तीन-चार जगह चाकू लग गया तथा उनके भाई भीम सिंह के सिर में भी चोट लग गई।
एकौना थानाध्यक्ष से संपर्क करने की कोशिश की गई लेकिन संपर्क नही हो पाया। स्मार्ट खबरी के “X” हैंडल पर देवरिया पुलिस ने पोस्ट के जबाब में लिखा है कि प्रकरण जाँच एवं आवश्यक कार्यवाही हेतु प्रभारी निरीक्षक एकौना को प्रेषित किया गया है।
वही पीड़ित परिवार ने आरोप लगाया है कि उन्होंने हमले की सूचना पहले भी पुलिस को दी थी, लेकिन समय रहते कोई कार्रवाई नहीं की गई।