यूपी मौसम अलर्ट: 31 जिलों में आज बारिश-ओलावृष्टि की चेतावनी, जानें अगले 3 दिन का हाल
Smart khabari UP News Desk | लेखक: अवधेश यादव | प्रकाशन तिथि: 25 मई 2025
लखनऊ, उत्तर प्रदेश – 30 मई, 2025: उत्तर प्रदेश में मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। भीषण गर्मी के बीच, मौसम विभाग ने आज यानी शुक्रवार, 30 मई को प्रदेश के 31 जिलों में भारी बारिश, ओलावृष्टि और बिजली गिरने का अलर्ट जारी किया है। यह यूपी मौसम अलर्ट बारिश ओलावृष्टि की स्थिति को देखते हुए जारी किया गया है।
इसके साथ ही, अगले दो दिनों तक प्रदेश में तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ बूंदाबांदी होने की भी चेतावनी दी गई है। मौसम विभाग के अनुसार, विभिन्न स्थानों पर 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ़्तार से धूल भरी आँधी भी चल सकती है।
आज (30 मई) कैसा रहेगा यूपी का मौसम और किन जिलों में अलर्ट?
मौसम विभाग के अनुसार, आज पूर्वी और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में दिन भर बादल छाए रहने की संभावना है। प्रदेश के 31 चिन्हित जिलों में तेज हवाओं के साथ बारिश, ओलावृष्टि और वज्रपात की चेतावनी जारी की गई है। लोगों से सावधानी बरतने की अपील की गई है, खासकर बिजली गिरने की घटनाओं से बचने के लिए। इस यूपी मौसम अलर्ट बारिश ओलावृष्टि को गंभीरता से लेने की सलाह दी गयी है।
गुरुवार (29 मई) को प्रदेश में हुई झमाझम बारिश
इससे पहले, गुरुवार को भी उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में मौसम का मिजाज बदला रहा। वाराणसी, लखनऊ, सोनभद्र, उन्नाव समेत कुल 14 शहरों में बारिश दर्ज की गई। सबसे अधिक बारिश कन्नौज में 14.2 मिमी रिकॉर्ड की गई। सोनभद्र में भी जमकर बारिश हुई, जिससे कई जगहों पर सड़कों पर पानी भर गया और जनजीवन प्रभावित हुआ।
इसके अतिरिक्त, कानपुर, गाजियाबाद, मिर्जापुर, रामपुर, नोएडा और फर्रुखाबाद में भी बारिश ने लोगों को गर्मी से कुछ राहत दी। नोएडा में 2 मिमी वर्षा दर्ज की गई। हालांकि, मिर्जापुर में तेज बारिश के दौरान एक दुखद घटना भी घटी, जहाँ 8 लोगों पर आकाशीय बिजली गिर गई, जिसमें दो सगी बहनों की दुर्भाग्यपूर्ण मौत हो गई। पूर्वांचल के अधिकांश जिलों में बादल छाए रहे और लखनऊ में बारिश के बाद ठंडी हवाएं चलने से मौसम सुहावना हो गया।
क्यों बदला यूपी का मौसम? विज्ञानी ने बताया यह कारण
मौसम में इस बदलाव का कारण बताते हुए मौसम विज्ञानी अतुल सिंह ने कहा कि बंगाल की खाड़ी में एक निम्न दबाव का क्षेत्र विकसित हुआ है, जो उत्तर दिशा की ओर बढ़ रहा है। इसी सिस्टम के प्रभाव से उत्तर प्रदेश में नमी आ रही है और बारिश हो रही है। उन्होंने यह भी बताया कि नौतपा का आज छठवां दिन है, और अब तक प्रदेश के किसी भी शहर में हीटवेव (लू) की स्थिति नहीं बनी है, जो कि एक राहत की बात है। आगे भी मौसम के इसी प्रकार बने रहने का अनुमान है, जिससे भीषण गर्मी से कुछ हद तक निजात मिल सकती है।
यूपी में तहलका मचा रही यह न्यूज़: Amazing UP: बब्बन सिंह रघुवंशी ने मारी पलटी, पहले लगाया था बारबाला पर आरोप।
अगले 3 दिन का मौसम पूर्वानुमान: यूपी में बारिश और हवाएं
- 30 मई (आज): पूर्वी और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बादल छाए रहेंगे। कुछ स्थानों पर तेज हवाओं के साथ बारिश होने की संभावना है, जिसके लिए यूपी मौसम अलर्ट बारिश ओलावृष्टि जारी है।
- 31 मई (शनिवार): पूरे उत्तर प्रदेश में बारिश की संभावना है। दिनभर बादल छाए रहेंगे और 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की जा सकती है।
- 1 जून (रविवार): पूरे प्रदेश में मौसम साफ रहने की संभावना है, लेकिन 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।
पंचायत चुनाव अपडेट:यूपी पंचायत चुनाव 2026: नए नियम, आरक्षण सूची और चुनाव तिथियों की अपडेटेड जानकारी
पूरे देश मे देश में मानसून की स्थिति क्या है?
दक्षिण-पश्चिम मानसून देश के 17 राज्यों में दस्तक दे चुका है। इसने उत्तर-पूर्व के “सेवन सिस्टर” कहे जाने वाले राज्यों – असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा – को पूरी तरह से कवर कर लिया है। मौसम विभाग ने इन सात राज्यों समेत केरल और कर्नाटक में भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है।
सम्बंधित खबर: 8 दिन पहले ही दक्षिण-पश्चिम मानसून 2025 ने केरल में दी दस्तक
मालूम हो इस वर्ष मानसून अपने तय समय के 8 दिन पहले ही आ गया। जिसे लेकर मौसम विज्ञानी भी हैरान है। फिलहाल पूरे देश मे मानसून की ताजा स्थिति की बात करे तो यह 17 प्रदेशो में पूर्ण रूप से सक्रीय हो गया है।