Hamirpur News 01 अप्रैल: यूपी के हमीरपुर में एक कलयुगी पत्नी ने पति की निर्मम हत्या कर दी। शुरुआत में उसने परिवार व पुलिस को चकमा दिया, लेकिन राज खुलने के बाद हर कोई हैरान है।
पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और जांच के बाद उठा रहस्य से पर्दा।
यूपी के हमीरपुर जिले के मुस्करा कस्बे में एक भयावह हत्याकांड सामने आया है, जहाँ एक पत्नी ने अपने ही पति की चाकू से गर्दन काटकर हत्या कर दी। घटना के बाद पत्नी ने पहले पुलिस और परिवार को गुमराह करने की कोशिश की, लेकिन पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और जांच में सच सामने आ गया।
जानिए, हमीरपुर हत्याकांड का पूरा सच!
- पत्नी अनीता ने अपने पति अरविंद रैकवार पर चाकू (बांका) से 8-10 वार किए।
- गर्दन, कंधे और उंगलियों पर हमला किया गया, जिससे पति ने बचने की कोशिश की, लेकिन गर्दन के घातक घाव से उसकी मौत हो गई।
- हत्या के बाद पत्नी ने घर में नकाबपोश लोगों का बहाना बनाया, लेकिन बाद में कबूला जुर्म।
हत्या का कारण – शराब और लगातार झगड़े
मर्डर का राज खुलने के बाद पत्नी ने पुलिस को बताया कि उसका पति शराब का आदी था और रोजाना मारपीट करता था। घटना वाले दिन भी वह शराब पीकर आया और झगड़ा शुरू कर दिया। गुस्से में आकर पत्नी ने चाकू से उसकी हत्या कर दी।
पत्नी ने पुलिस को गुमराह करने की कोशिश
- हत्या के बाद पत्नी ने घड़ियाली आंसू बहाए और दावा किया कि अनजान लोगों ने हमला किया।
- उसने अपने बेटे राजेश को फोन कर झूठ बोला कि वह बीमार है, लेकिन जब वह घर पहुंचा तो पिता का शव देखकर सन्न रह गया।
- फॉरेंसिक जांच में पता चला कि सारे वार पत्नी ने ही किए थे।
पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट ने खोला राज
- गर्दन पर 5 गहरे घाव, जिससे तुरंत मौत हुई।
- कंधों और हाथों पर भी चोट के निशान, जो बताते हैं कि पति ने बचाव की कोशिश की।
- खून के छींटे और चाकू के सबूतों ने पत्नी के झूठ को उजागर कर दिया।
गाँव में हड़कंप, लोग हैरान
इस घटना ने पूरे गाँव को हिला दिया। लोगों को यकीन नहीं हो रहा था कि एक पत्नी ने अपने ही पति को इतनी बर्बरता से मार डाला। अब पुलिस ने अनीता को गिरफ्तार कर लिया है और मर्डर केस दर्ज किया गया है।
गृह कलह बना हत्या का कारण।
- यह घटना पारिवारिक हिंसा और शराब की समस्या की भयावहता को दिखाती है। पति-पत्नी के बीच लगातार झगड़े और अनसुलझे मुद्दों ने इस नृशंस हत्या को जन्म दिया। पुलिस इस घटना की गहन जांच कर रही है।
- उत्तर प्रदेश में घरेलू हिंसा की घटनाएं इन दिनों चरम पर है। कुछ इसी तरह का वाक्या मेरठ में भी देखने को मिला था। जहां पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या कर अपना बसा बसाया घर खुद ही उजाड़ दिया।
- इस तरह की घरेलू हिंसा को रोकने के लिए शासन और प्रशासन क्या कदम उठाता है यह तो आने वाले वक्त में पता चलेगा। लेकिन आए दिन हो रही इस तरह की घटना के बाद सरकार को इस पर रोक लगाने के लिए ठोस कदम उठाना होगा। ताकि ऐसी घटनाओं पर रोक लग सके।
पुलिस ने क्या कहा?
- इस हत्याकांड की सूचना मिलते ही मौके पर मुस्करा थाने के प्रभारी निरीक्षक योगेश तिवारी और सीओ राठ राजीव कुमार सिंह पहुंचे। शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
- वही हत्या का राज खुलने पर पुलिस ने आरोपी पत्नी अनीता को गिरफ्तार कर लिया।
- इस जघन्य हत्यकांड के बाद जिले के एसपी डॉ. दीक्षा शर्मा ने बताया कि घटना की जांच कराई जा रही है।
- मुस्करा थाने के प्रभारी निरीक्षक योगेश तिवारी ने बताया कि अरविन्द मूल रूप से कुंडरा खरेला महोबा का रहने वाला था। यहां वह मुस्करा कस्बे के मोतीनगर नई बस्ती में पिछले 10 वर्षी से रह रहा था।
मृतक महोबा का रहने वाला था।
- मिली जानकारी के अनुसार महोबा के खरेला थाना क्षेत्र का रहने वाला 42 वर्षीय अरविंद अपनी पत्नी अनीता अनीता और दो बेटों जिनमे दिनेश की उम्र 15 साल तथा छोटे बेटे की उम्र 12 है।
- मृतक अरविंद पिछले 10 वर्षो से हमीरपुर के मुस्करा थाना क्षेत्र के मोतीनगर में परिवार के साथ रहता था।
- मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार पूरा परिवार मजदूरी जीवन यापन करता था। जहां मृतक अरविंद और अनीता दैनिक दिहाड़ी मजदूरी करते थे तो वही दोनों बेटे दुकान पर काम करते थे।
Read Also:
- Big news – मेरठ हत्याकांड: पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर पति का सिर काटा, देवी मां के आदेश का दिया हवाला
- औरैया मर्डर केस अपडेट : प्रगति यादव ने प्रेमी के साथ मिलकर पति दिलीप यादव का किया मर्डर – Full Story
- मथुरा: शादीशुदा प्रेमिका से मिलने लहंगा पहनकर पहुंचा प्रेमी, फिर पेट्रोल डाल लगाई आग!
क्या आप जानते हैं?
- घरेलू हिंसा के खिलाफ कानूनी मदद ली जा सकती है।
- UP पुलिस हेल्पलाइन नंबर – 112 पर संपर्क कर सकते हैं।
- मनोचिकित्सक सलाह भी ऐसी स्थितियों में मददगार हो सकती है।