पुलवामा हमले की सातवीं बरसी : अशोक पंडित ने शहीदों को किया याद, बताया भारत के इतिहास का दुखद दिन

पुलवामा हमले की सातवीं बरसी : अशोक पंडित ने शहीदों को किया याद, बताया भारत के इतिहास का दुखद दिन


मुंबई, 14 फरवरी। 14 फरवरी 2019... देश का वह काला दिन है जब देश ने अपने 40 वीरों को खो दिया था। आज पुलवामा आतंकी हमले की सातवीं बरसी है। जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में हुए इस दर्दनाक हमले में 40 बहादुर सीआरपीएफ जवान शहीद हो गए थे। यह दिन भारत के इतिहास में एक काला और दुखद अध्याय है, जिसे 'ब्लैक डे' के रूप में याद किया जाता है।

पुलवामा आतंकी हमले की सातवीं बरसी के मौके पर फिल्म निर्माता और फिल्म एंड टेलीविजन प्रोड्यूसर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष अशोक पंडित ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर भावुक पोस्ट कर शहीदों को श्रद्धांजलि दी।

उन्होंने पोस्ट में लिखा, "आज पुलवामा हमले को सात साल हो गए हैं, यह भारत के इतिहास का एक दुखद दिन था। हम साल 2019 के आतंकी हमले में अपनी जान गंवाने वाले 40 सीआरपीएफ जवानों को याद करते हैं और उन्हें सलाम करते हैं।"

जम्मू से श्रीनगर जा रहे सीआरपीएफ के काफिले पर जैश-ए-मोहम्मद के एक आत्मघाती हमलावर ने विस्फोटकों से भरी गाड़ी से टक्कर मार दी थी। इस हमले में 40 जवान शहीद और कई घायल हो गए थे। इस घटना ने पूरे देश को झकझोर दिया। इसके बाद भारत ने बालाकोट एयरस्ट्राइक जैसी मजबूत कार्रवाई की।

ब्लैक डे को लेकर विभिन्न हस्तियां, नेता और आम नागरिक शहीदों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त कर रहे हैं।

पुलवामा में शहीद हुए बहादुर जवानों को श्रद्धांजलि देते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया पर लिखा कि 14 फरवरी 2019 को पुलवामा में शहीद हुए बहादुर जवानों की निष्ठा, साहस और देशसेवा हमेशा दिलों में रहेगी। हर भारतीय को इन वीरों से प्रेरणा मिलती है। साथ ही केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि इन अमर जवानों का बलिदान हमें आतंकवाद के खिलाफ एकजुट होने की ताकत देता है।

केंद्रीय राज्यमंत्री रामदास आठवले और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी शहीदों को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि इन वीरों का त्याग हमें आतंकवाद को पूरी तरह मिटाने के लिए प्रेरित करता रहेगा। विपक्ष से कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और एनसीपी के शरद पवार ने भी शहीदों को नमन किया।
 

Latest Replies

Forum statistics

Threads
16,420
Messages
16,457
Members
20
Latest member
7519202689
Back
Top