महाकुंभ की नीली आंखों वाली 'मोनालिसा' का लव जिहाद विवाद, हर्षा बोलीं- 'यह केरल स्टोरी-3 है'!

महाकुंभ की मोनालिसा की शादी का वीडियो वायरल, हर्षा रिछारिया ने इसे नाम दिया 'केरल स्टोरी-3'


मुंबई, 12 मार्च। महाकुंभ से अपनी नीली और खूबसूरत आंखों के लिए मशहूर हुईं मोनालिसा इस वक्त सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई हैं, क्योंकि उन्होंने मुस्लिम बॉयफ्रेंड फरमान खान से शादी कर ली है। शादी का वीडियो और फोटोज वायरल होने के बाद सोशल मीडिया यूजर इसे लव जिहाद बता रहे हैं। इसी मुद्दे पर महाकुंभ से ही चर्चा में आईं सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर हर्षा रिछारिया ने अपना पक्ष रखा है।

धर्म की राह अपनाकर ग्लैमर की दुनिया में वापसी करने वाली हर्षा ने मोनालिसा और फरमान खान की शादी को केरल स्टोरी-3 बताया है। उन्होंने वीडियो जारी कर दोनों की शादी का विरोध किया और हिंदुओं से अपील की है कि वो अपनी बहन और बेटियों को ऐसे लोगों से सुरक्षित रखेंगे, जो अब रेप या अपहरण नहीं, बल्कि हिंदू बहन-बेटियों को परिवार के खिलाफ खड़ा करने की तैयारी कर रहे हैं।

हर्षा रिछारिया ने वीडियो जारी कर कहा, "पहले द केरल स्टोरी को लेकर पूरे देश में विवाद हुआ। फिर द केरल स्टोरी का दूसरा पार्ट आया और उसका भी विरोध हुआ, लेकिन अब हमारे देश में द केरल स्टोरी पार्ट-3 आ गया है।" उन्होंने बताया कि द केरल स्टोरी पार्ट-3 की लीड एक्ट्रेस मोनालिसा हैं, जो गरीब परिवार से आती हैं। माला बेचकर फेमस होने की वजह से उन्हें फिल्में मिलने लगीं और फिर उनकी मुलाकात होती है फरमान खान से। दोनों एक साल से एक दूसरे के संपर्क में हैं और बिना परिवार की सहमति के शादी कर ली।"

मोनालिसा और फरमान खान ने हाल के दिनों में तिरुवनंतपुरम के पास पूवर में अरुमानूर श्री नैनार देवा मंदिर में शादी की रस्मों को पूरा किया। मोनालिसा ने खुद मीडिया को दिए इंटरव्यू में कहा कि दोनों केरल घूमने के लिए आए थे, लेकिन यहां का माहौल इतना अच्छा है कि यहां पर ही शादी करने का फैसला किया। शादी की खबर सोशल मीडिया पर वायरल होते ही कुछ लोग शादी को लाइमलाइट में आने का तरीका बता रहे हैं, जबकि कुछ यूजर्स इस लव जिहाद से जोड़ रहे हैं।
 

Similar threads

Latest Replies

Trending Content

Forum statistics

Threads
15,770
Messages
15,807
Members
20
Latest member
7519202689
Back
Top