इजरायली सैनिक ओरी मेगिदीश की खौफनाक कहानी: गाजा में बंधक से रिहाई तक का सफर

हमास के आतंकी हमले में गाजा में बंधक बनाई गईं इजरायली सैनिक ओरी मेगिदीश ने हाल ही में अपनी दिल दहला देने वाली कहानी दुनिया के सामने रखी। उनकी कहानी सुनकर रोंगटे खड़े हो जाते हैं।

Nahal Oz Base पर हुए हमले से लेकर गाजा में कैद, यौन उत्पीड़न, और फिर 20 अक्टूबर 2023 को इजरायली सेना के ऑपरेशन में रिहाई तक, ओरी मेगिदीश ने जो कुछ झेला, वो किसी डरावने सपने से कम नहीं। आइए, इस रियल सोल्जर की कहानी को विस्तार से जानते हैं, जिसमें 2025 के ताजा हालात और गाजा बंधक संकट की पूरी जानकारी भी शामिल है।

हमले की वो काली रात: नahal Oz बेस पर हमास का आतंक

बात 7 अक्टूबर 2023 की है जब हमास के आतंकियों ने इजरायल के नahal Oz बेस पर हमला बोला, जहां ओरी मेगिदीश तैनात थीं। इस हमले में 53 सैनिक मारे गए, और कई को अगवा कर लिया गया। ओरी ने बताया कि वो और उनके साथी एक बम शेल्टर में छिप गए थे, ताकि जान बचा सकें। लेकिन आतंकियों ने शेल्टर पर ग्रेनेड फेंक दिया। उनकी साथी, कैप्टन एडेन निमरी, ने बहादुरी से जवाबी कार्रवाई की, लेकिन वो शहीद हो गईं।

सबसे ज्यादा पढ़ा गया: राजीव गांधी: राष्ट्रहित में किए गए उत्कृष्ट कार्यों को कभी भुलाया नहीं जा सकेगा

ओरी मेगिदीश ने बताया, “हमने 30-40 आतंकियों को शेल्टर में घुसते देखा, वो उन्माद में थे। मेरे सामने मेरी दोस्तों को मार दिया गया, वो तस्वीरें आज भी मेरे दिमाग से नहीं निकलतीं।”

इसके बाद आतंकियों ने ओरी को जबरन गाजा ले जाया और एक अपार्टमेंट में बंधक बना लिया। इस हमले में कुल 1,200 लोग मारे गए और 251 को बंधक बनाया गया, जैसा कि इजरायली आंकड़ों में दर्ज है।

गाजा में कैद ओरी मेगिदीश: यौन उत्पीड़न और मौत का साया

गाजा में ओरी मेगिदीश को एक फ्लैट में कैद रखा गया, जहां उनके साथ अमानवीय व्यवहार हुआ। उन्होंने बताया कि एक गार्ड ने उनका यौन उत्पीड़न किया, जिसने उन्हें मानसिक और शारीरिक रूप से तोड़ने की कोशिश की। “हर पल डर था कि कब क्या हो जाए,” ओरी ने कहा। इसके अलावा, इजरायली हवाई हमलों का डर उन्हें हर पल सताता रहा।

एक बार तो ऐसा ही हमला हुआ, जिसमें उनके अपार्टमेंट की छत ढह गई। इसमें एक गार्ड मारा गया और ओरी की खोपड़ी में फ्रैक्चर हो गया। उन्हें गाजा के एक अस्पताल में ले जाया गया, जहां बिना एनेस्थीसिया के इलाज हुआ। “वो दर्द भूलना मुश्किल है,” ओरी ने अपनी आपबीती में बताया।

यह भी पढ़े: पाकिस्तान में आतंकवाद के समर्थन का ताजा सबूत!

20 अक्टूबर 2023: रिहाई का वो पल

20 अक्टूबर 2023 को इजरायली सेना ने एक जोखिम भरे ऑपरेशन में ओरी मेगिदीश को गाजा से आजाद कराया। ओरी मेगिदीश ने बताया कि बचाव के दौरान वो छिप गई थीं, और एक सैनिक ने उन्हें सुरक्षित बाहर निकाला।

उन्होंने बताया कि, “मुझे विश्वास नहीं हो रहा था कि मैं जिंदा बच गई,”। इस ऑपरेशन ने इजरायली सेना की ताकत को दुनिया के सामने ला दिया।

लेकिन रिहाई के बाद भी इस महिला सैनिक की मुश्किलें खत्म नहीं हुईं। उनके बारे में कई झूठी अफवाहें फैलीं, जिनसे वो बहुत दुखी हुईं। उन्होंने अपनी दोस्त नोआ मार्सियानो की मौत का जिक्र किया, जिन्हें उसी हमले में अगवा किया गया था। नोआ 9 नवंबर 2023 को एक हवाई हमले में घायल हुईं और बाद में शिफा अस्पताल में उनकी हत्या कर दी गई। उनका शव 16 नवंबर 2023 को इजरायल लाया गया।

नामा लेवी और अन्य बंधकों की रिहाई

7 अक्टूबर 2023 के हमले में अगवा हुईं एक अन्य सैनिक, नामा लेवी, को 25 जनवरी 2025 को एक युद्धविराम और बंधक रिहाई समझौते के तहत रिहा किया गया। उनके साथ करीना एरिएव, डेनिएला गिलबोआ, और लिरी अल्बाग को भी रिहा किया गया। 30 जनवरी 2025 को अगम बर्जर की रिहाई हुई। हाल के समझौतों में हमास ने रोमी गोनन, एमिली डामारी, और डोरोन स्टीनब्रेखर को 19 जनवरी 2025 को रेड क्रॉस को सौंपा। हालांकि, एक बंधक, अर्बेल येहुद, की रिहाई में देरी ने तनाव बढ़ाया, जिसके चलते इजरायल ने गाजा के नागरिकों की वापसी रोक दी।

गाजा बंधक संकट: 2025 के ताजा हालात

2025 तक गाजा में 58 बंधक अभी भी कैद हैं, जिनमें से 24 के जीवित होने की संभावना है, और 34 की मौत की पुष्टि हो चुकी है। हाल के महीनों में युद्धविराम और बंधक रिहाई को लेकर कई समझौते हुए।

जनवरी 2025 में तीन महिला बंधकों की रिहाई के बाद, हमास ने मई 2025 में 70 दिनों के युद्धविराम और 10 बंधकों की रिहाई का प्रस्ताव स्वीकार किया।

ट्रम्प के इस फैसले ने सबको चौकाया:ट्रंप का घिनौना फैसला: लश्कर-ए-तैयबा के पूर्व आतंकी और कट्टरपंथी को व्हाइट हाउस एडवाइजरी बोर्ड में दी जगह

अप्रैल 2025 में हमास ने पांच साल के युद्धविराम के बदले सभी बंधकों को रिहा करने की इच्छा जताई, लेकिन इजरायल ने इसे ठुकरा दिया, क्योंकि वो हमास के पूरी तरह खात्मे की मांग कर रहा है।

इजरायल ने गाजा पर हमले तेज कर दिए हैं। मई 2025 में हुए हमलों में 300 से ज्यादा लोग मारे गए, जिनमें ज्यादातर बच्चे और महिलाएं थीं।

संयुक्त राष्ट्र ने चेतावनी दी है कि गाजा में मानवीय संकट गहरा रहा है, और 14,000 बच्चों की जान खतरे में है। इजरायल ने मार्च 2025 से गाजा में राहत सामग्री और बिजली की सप्लाई रोक दी, जिसे वो बंधकों की रिहाई से जोड़ रहा है।

इजरायल-हमास जंग: एक मानवीय त्रासदी

7 अक्टूबर 2023 के हमले के बाद शुरू हुई ये जंग 600 दिनों से ज्यादा चल रही है। गाजा स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, 54,000 से ज्यादा लोग मारे जा चुके हैं, जिनमें 18,000 बच्चे शामिल हैं। गाजा की 23 लाख आबादी में से ज्यादातर विस्थापित हो चुकी है, और लोग भुखमरी और बीमारियों से जूझ रहे हैं।

इजरायली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू का कहना है कि वो “जिंदा या मुर्दा, सभी बंधकों को वापस लाएंगे,” लेकिन हमास के खात्मे तक युद्ध जारी रखने की बात कह रहे हैं। दूसरी तरफ, हमास ने युद्धविराम के लिए मध्यस्थों के जरिए कई प्रस्ताव रखे, लेकिन इजरायल का रुख सख्त है।

क्यों खास है ओरी मेगिदीश की कहानी?

ओरी मेगिदीश की कहानी सिर्फ एक सैनिक की नहीं, बल्कि हिम्मत और इंसानियत की मिसाल है। ये गाजा में बंधकों की स्थिति और इजरायल-हमास जंग की भयावहता को उजागर करती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *